एक्सप्लोरर

Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल का आदेश- दिल्ली में सभी स्टेडियम अब रात 10 बजे तक खुले रहेंगे

त्यागराज स्टेडियम में एक आईएएस अधिकारी का अपने कुत्ते के साथ टहलने की वजह से खिलाड़ियों का प्रवेश शाम 7:00 बजे से ही बंद कर दिया जाता है. खबर आने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आदेश जारी किया.

Delhi News: दिल्ली में खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में प्रैक्टिस का समय रात 10:00 बजे तक कर दिया गया है. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से जानकारी दी गई कि स्टेडियम जल्दी बंद होने के कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है, जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी स्टेडियम को रात 10:00 बजे तक खोलने के आदेश दिए हैं. आदेश के बाद खिलाड़ी रात 10:00 बजे तक स्टेडियम में प्रैक्टिस कर सकेंगे.

सीएम केजरीवाल के फैसले से खिलाड़ियों को राहत

दरअसल दिल्ली सरकार का ये फैसला तब सामने आया है जब खबर मिली कि दिल्ली के प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजीव खिरवार त्यागराज स्टेडियम में अपना कुत्ता टहलाने जाते हैं, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को शाम के वक्त समय से पहले ही स्टेडियम से बाहर कर दिया जाता है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक खबर को ट्वीट करते हुए जानकारी भी दी थी कि त्यागराज स्टेडियम में एक आईएएस अधिकारी का अपने कुत्ते के साथ टहलने की वजह से खिलाड़ियों का प्रवेश शाम 7:00 बजे से ही बंद कर दिया जाता है और स्टेडियम जल्दी बंद हो जाने से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस नहीं हो पाती है.

Delhi Pollution: दिवाली के पटाखे नहीं दिल्ली में प्रदूषण की यह है बड़ी वजह, स्टडी में हुआ खुलासा

स्टेडियम में प्रैक्टिस करने का समय रात 10 बजे तक 

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि खबर का तुरंत संज्ञान लिया गया और स्टेडियम में खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के समय अवधि को बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने त्यागराज स्टेडियम समेत दिल्ली के सभी स्टेडियम को रात 10:00 बजे तक खोले जाने का आदेश दिया. समुख्यमंत्री का आदेश आने के बाद खिलाड़ी देर रात 10:00 बजे तक भी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर सकेंगे. खिलाड़ियोों की प्रैक्टिस किसी भी तरीके से बाधित नहीं होगी. उप मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया कि त्यागराज स्टेडियम में एक सीनियर आईएएस अधिकारी 7:30 बजे के करीब अपने कुत्ते के साथ टहलने जाते हैं, जिसके चलते 7:00 बजे ही स्टेडियम में खिलाड़ियों की एंट्री बंद कर दी जाती है. स्टेडियम बंद होने से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस प्रभावित होती है. 

Delhi News: दिल्ली के नए LG के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए बीजेपी सांसद हर्षवर्धन, कुर्सी ना मिलने पर नाराज होकर लौटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget