एक्सप्लोरर

दिल्ली में त्योहारी सीजन में जमकर छलके जाम, 15 दिन में बिकी रिकॉर्ड शराब, चौंका देंगे आंकड़ें

Delhi Liquor Sale: 15 दिनों में दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ शराब की बिक्री हुई. सरकार को 448 करोड़ रुपये का राजस्व मिला. 15 दिनों में 680 दुकानों से 3.9 करोड़ बोतलें बिकीं.

दिवाली के मौके पर दिल्ली में शराब की बिक्री ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. दिल्ली सरकार को इस दौरान शराब की बिक्री से 448 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जो पिछले दो सालों के मुकाबले काफी ज्यादा है.

दिवाली से पहले के महज 15 दिनों में दिल्ली सरकार की ओर से चल रही 680 दुकानों से 3.9 करोड़ शराब की बोतलें बिकीं, जो 2022 में बिकी 1.9 करोड़ बोतलों और 2023 में बिकी 2.7 करोड़ बोतलों से काफी अधिक है. शराब बिक्री के इन आंकड़ों में व्हिस्की, रम, वोदका और जिन के साथ ही बीयर, वाइन एवं अन्य शामिल हैं.

शराब कारोबार के जानकारों का कहना है कि दशहरा के बाद से शराब की मांग बढ़ने लगती है और दिवाली से दो दिन पहले यह अपने पीक पर पहुंच जाती है. इस साल 29 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 35 लाख बोतलें बिकीं, जबकि 30 अक्टूबर को यह आंकड़ा 34 लाख रह गया

दिवाली के दिन शराब की दुकानें बंद थीं. अधिकारियों का कहना है कि लोग दिवाली के अलावा, नए साल की पूर्व संध्या और होली से पहले के हफ्तों में भी उपहार में देने या फिर स्टॉक करने के लिए शराब खरीदते हैं.

बिक्री बढ़ने से आबकारी विभाग को हुआ फायदा
त्योहारी सीजन में शराब की बिक्री बढ़ने से आबकारी विभाग को फायदा हुआ है. सितंबर में एक्साइज सप्लाई चेन मैनेजमेंट सिस्टम (ESCIMS) पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण दुकानों, होटलों और बार में शराब की कमी हो गई थी, जिससे विभाग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. अक्टूबर में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से प्रबंधित एक नए पोर्टल के लॉन्च होने के बाद स्थिति में सुधार हुआ. इससे शराब की दुकानों, होटलों और बार को फिर से स्टॉक करने में आसानी हुई.

सरकार के राजस्व में हुआ इजाफा
अधिकारियों के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष एक्साइज ड्यूटी और वैल्यू एडेड टैक्स से सरकारी राजस्व में वृद्धि हुई है. दिल्ली सरकार ने अपने 2024-25 के बजट में आबकारी राजस्व 6,400 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है. चालू वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक, सरकार ने शराब की बिक्री पर आबकारी शुल्क से 3,047 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 7 फीसदी अधिक है.

ये बी पढ़ें: गोलियों की आवाज से दहली दिल्ली! नांगलोई में फर्नीचर की दुकान तो अलीपुर में गैस एजेंसी के ऑफिस में फायरिंग

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget