एक्सप्लोरर

दिल्ली में लगातार साफ हो रही हवा, AQI पहुंचा 138, पॉलूशन को लेकर सरकार ने उठाए कड़े कदम

Delhi News: दिल्ली की हवा में लगातार सुधार हो रहा है और AQI में कमी आ रही है. इसके लिए दिल्ली सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं और नई तकनीकों का इस्तेमाल किया है.

Delhi Air Pollution Update: दिल्ली में हवा लगातार साफ हो रही है और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार जारी है. आज दिल्ली का AQI 138 रिकॉर्ड किया गया, जो कल 153 था और पिछले साल 30 मार्च 2024 को 189 था. यह सुधार दिल्ली सरकार की सख्त प्रदूषण नियंत्रण नीति और नई तकनीकों के इस्तेमाल का नतीजा है.

नई तकनीकों से प्रदूषण पर लगाम

दिल्ली सरकार नई टेक्नोलॉजी अपनाकर हवा को और साफ करने की कोशिश कर रही है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने हाल ही में ड्रोन मिस्ट स्प्रिंकलर, आउटडोर एयर प्यूरिफायर और रियल-टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण किया. सरकार इन तकनीकों को सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों में लागू कर रही है ताकि हवा की गुणवत्ता में जल्दी सुधार हो. पर्यावरण मंत्री ने बताया कि नई दिल्ली इलाके में पोल स्प्रिंकलर लगाए जा रहे हैं, जो धूल को दबाने और हवा को साफ करने में मदद करेंगे. साथ ही, रोड स्वीपिंग मशीन और एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल भी अनिवार्य किया गया है.

2025 एक्शन प्लान: प्रदूषण रोकने की बड़ी योजना

दिल्ली सरकार ने 2025 के लिए एक विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया है, जिसमें कई बड़े कदम शामिल हैं

• इलेक्ट्रिक व्हीकल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

• इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो कनेक्टिविटी को मजबूत करना

• वाहनों से निकलने वाले धुएं पर सख्त नियंत्रण

• उद्योगों में साफ तकनीकों का उपयोग और कचरे के निपटान में सुधार

• शहर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण, ग्रीन रूफटॉप और वर्टिकल गार्डन को बढ़ावा देना

इसके अलावा, AI-आधारित प्रदूषण भविष्यवाणी मॉडल और शुरुआती चेतावनी सिस्टम पर भी काम किया जा रहा है, जिससे प्रदूषण स्तर बढ़ने से पहले ही सरकार एक्शन ले सके. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “पहले की सरकारें सिर्फ कागज़ों पर योजनाएं बनाती थीं, लेकिन हमारी सरकार ज़मीन पर असली काम कर रही है. दिल्ली की हवा में लगातार हो रहा सुधार हमारी मेहनत का नतीजा है. हम आगे भी नई तकनीक और सख्त कदम उठाकर प्रदूषण से लड़ाई जारी रखेंगे.”

दिल्ली सरकार ने 2025-26 के बजट में पर्यावरण संरक्षण के लिए 506 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इसमें से 300 करोड़ रुपये ‘प्रदूषण नियंत्रण और आपातकालीन उपायों’ के लिए रखे गए हैं. साथ ही, दिल्ली में छह नए कंटीन्यस एंबियंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग (CAAQM) स्टेशन बनाए जाएंगे ताकि प्रदूषण पर रियल-टाइम नजर रखी जा सके.

दिल्ली की हवा कैसे हो रही साफ़?

दिल्ली लंबे समय से प्रदूषण की चपेट में रही है. 2015-20 के बीच सर्दियों में AQI 300 से 500 के बीच रिकॉर्ड किया जाता था, जो गंभीर श्रेणी में आता है. पराली जलाने, वाहनों के धुएं, निर्माण कार्यों और औद्योगिक प्रदूषण की वजह से दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो जाती थी. लेकिन हाल के वर्षों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए गए. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP), पटाखों पर प्रतिबंध, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण और दिल्ली में ग्रीन कवर बढ़ाने जैसे उपायों का असर अब दिखने लगा है. दिल्ली सरकार का दावा है कि आने वाले सालों में दिल्ली की हवा और साफ होगी और AQI को 100 से नीचे लाने का लक्ष्य रखा गया है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के नारायणा में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराने के बाद कार के उड़े परखच्चे, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget