एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: राहत के बाद दिल्ली में फिर खतरनाक प्रदूषण, आने वाले 15 दिन हो सकते हैं बेहद खराब!

Delhi Air Pollution: सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली में दो दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने के बाद एक बार फिर प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया. रविवार को कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया. 

Delhi  AQI Today: देश की राजधानी दिल्ली में दो दिनों तक प्रदूषण से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन अब यह दौर समाप्त होने वाला है. सोमवार की सुबह दिल्ली के गई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. 

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार दोपहर से ही हवाओं की रफ्तार एक बार फिर से धीमी पड़ गई. इसकी वजह से प्रदूषण में इजाफा भी होने लगा. रविवार तक प्रदूषण का स्तर बढ़कर एक बार फिर बेहद खराब हो सकता है. ऐसे में दो दिन की राहत का यह दौर अब खत्म हो गया है.

दिल्ली सोमवार सुबह के समय आईटीआई जहागीरपुर में 469, पूठ खुर्द में 459, बवाना इंडस्ट्रियलए एरिया में 431, नरेला में 428, रोहिण सेक्टर 30 में 390, न्यू सरुप नगर में 379, लोनी में 377, प्रशांत विहार में 366, डीआईटी में 360, अलीपुर में 345, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 332, आनंद विहार में 324, कोहट इन्क्लेव 322, कालकाजी 314, लाजपत नगर 304, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी 304, ओखला फेज टू 301 दर्ज किया गय, जो बेहद खरब और गंभीर श्रेणी में आता है.  

सुधार के बाद फिर बदला मौसम का​ मिजाज 

दिल्ली में अनुकूल हवाओं के कारण शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ. हालांकि, तब भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 227 दर्ज किया गया. जबकि शुक्रवार सुबह यह 281 था. शुक्रवार को शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत एक्यूआई 270 दर्ज किया गया.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के अनुसार अगले एक-दो दिन तक अनुकूल हवा रहने की संभावना है, लेकिन प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण दो-तीन दिनों में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ सकता है, जबकि 31 अक्टूबर तक एक्यूआई 400 भी पहुंच सकता है.

तापमान सामान्य से ज्यादा

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापामन 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है. शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है. जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया.

AAP सांसद राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा के घर पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जोड़े को दिया आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget