एक्सप्लोरर

AIIMS साइबर अटैक मामले में CBI को लेटर, इंटरपोल से मांगे जाएंगे चीनी हैकर्स के IP एड्रेस

Delhi News: एम्स ने इस साइबर अटैक को लेकर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में एफआईआर दर्ज करवाई थी. जिसमें नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा संचालित 5 सर्वरों को नुकसान पहुंचने की बात बताई गई थी.

AIIMS Cyber Attack: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन (IFSO) की टीम ने सीबीआई (CBI) को पत्र लिख कर उनसे इंटरपोल (Interpol) से चीन के हेनान (Henan) और हांगकांग (Hong Kong) के उन आईपी एड्रेस और ईमेल आईडी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा है. जिनका इस्तेमाल कर दिल्ली एम्स के सर्वर पर अटैक किया गया था. क्योंकि सीबीआई एक नोडल एजेंसी है, इसलिए दिल्ली पुलिस के IFSO ने सीबीआई इसके लिए पत्र लिखा है.

एम्स का सर्वर 2 हफ्तों तक रहा डाउन

बता दें कि एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक किया गया था, जिस कारण दो हफ्तों से भी ज्यादा वक्त तक एम्स के सर्वर डाउन था. जिसे रिस्टोर कर सभी डाटा को रिकवर कर लिया गया. शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने लोकसभा में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एम्स के सभी डाटा को रिकवर कर सभी प्रभावित सर्वर को रिस्टोर कर लिया गया गया है.

5 सर्वरों को हुआ था नुकसान

एम्स ने इस साइबर अटैक को लेकर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में एफआईआर दर्ज करवाई थी. जिसमें नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा संचालित 5 सर्वरों को नुकसान पहुंचने की बात बताई गई थी.

चीनी हैकर्स ने किया था अटैक

साइबर हमले के 2 हफ्तों के बाद ई-हॉस्पिटल की सभी गतिविधियां जैसे पेशेंट रजिस्ट्रेशन, अपॉइंटमेंट, एडमिशन और डिस्चार्ज आदि सेवाएं हुई थीं. एम्स के कम्प्यूटर सर्वरों पर चीनी हैकर्स ने हमला किया था. दिल्ली एम्स की तरफ से 23 नवंबर को सर्वर में खराब की सूचना दी गई थी. इस मामले में सर्वरों की देखभाल करने वाले दो एक्सपर्ट को साइबर सुरक्षा के कथित उल्लंघन को लेकर निलंबित कर दिया गया था. फिर 14 दिसंबर को एम्स ने 5 सर्वरों को रिस्टोर करते हुए डाटा रिकवर करने की जानकारी दी थी.

Delhi: दिल्ली सरकार की इस योजना में बेटी के जन्म पर मिलते हैं 11 हजार रुपये, जानें- कैसे उठा सकते हैं लाभ?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget