एक्सप्लोरर

Delhi AIIMS की नई पहल, अब उपलब्ध सुविधाओं की बोर्ड पर मिलेगी जानकारी, इससे मरीजों का कितना होगा भला?

Delhi AIIMS News: दिल्ली एम्स प्रशासन विश्राम सदन में खाली बेड की जानकारी के लिए अब डैशबोर्ड की सुविधा की शुरुआत करने जा रहा है. इस जानकारी के आधार पर लोग सुविधा का लाभ उठा पाएंगे. 

Delhi News: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में हमेशा से ही इलाज कराने वाले मरीजों और उनके परिजनों की ओर से लंबी लाईनें लगने  की शिकायते मिलती रहती हैं. जिस कारण कई बार इंतजार में मरीजों और उनके तीमारदारों को एम्स के बाहर खुले में रात गुजरना पड़ता है. गर्मी के मौसम में तो फिर भी लोग कहीं भी कैसे भी रात गुजार लेते हैं, लेकिन सर्दियों के मौसम में होती है जब मरीजों के साथ उनके परीजन भी खुले में रात बिताने को मजबूर हो जाते हैं. लेकिन अब ऐसे मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर यह है कि, एम्स प्रशासन विश्राम सदन में खाली बेड की जानकारी के लिए अब डैशबोर्ड की सुविधा की शुरुआत करने जा रहा है.

AIIMS के पांच विश्राम सदन में कुल 1500 बेड

इस सुविधा की शुरुआत के बाद मरीजों को आसानी से विश्राम सदन में खाली बेड की जानकारी मिल सकेगी. एम्स प्रशासन के जानकारी के मुताबिक, एम्स के पांच विश्राम सदन में कुल 1500 बेड हैं. इनमें साई सदन धर्मशाला में 100, पावर ग्रिड विश्राम सदन में 281, आश्रय शेल्टर में 180, इंफोसिस विश्राम सदन में 806 और राजग्रिया विश्राम सदन में 149 बेड मौजूद हैं. वर्तमान में इनमें आधे बेड खाली रहते हैं. जिसे देखते हुए एम्स प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों को प्रचार के माध्यम से इसकी जानकारी देने का फैसला किया है. इसके अलावा, कैंपस के आसपास खुले में रहने वालों को डैशबोर्ड से भी इसकी जानकारी मिल सकेगी.

एम्स बनाएगा दो हजार बेड वाला विश्राम स्थल

बता दें कि देश के कोने-कोने से एम्स में इलाज कराने के लिए मरीज और उनके परिजन दिल्ली पहुंचते हैं. कई बार तुरंत एम्स में इलाज की सुविधा न मिल पाने या एडमिट न हो पाने की स्थित में मरीजों और उनके परिजनों को खुले में रात गुजारनी पड़ती है, जिसे देखते हुए एम्स प्रशासन मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए एम्स के नजदीक अंसारी नगर में दो हजार बेड का विश्राम स्थल बनाने जा रहा है. एम्स निदेशक ने जल्द से जल्द इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

जगह होने पर भी नहीं मिलती ठहरने की सुविधा

बिहार और बंगाल से आये कुछ मरीजों से हमने बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी है कि अंदर ठहरने की व्यवस्था है, पर जब जाते हैं तो गार्ड के द्वारा जगह फुल बताया जाता है, आखिर क्यों? अब देखना है कि एम्स प्रशासन की ये मुहिम कितनी रंग लाती है, क्या तीमारदारों को भीतर खाली पड़े बेड उन्हें मिलता है या सिर्फ खानापूर्ति होता है. 

I.N.D.I.A ब्लॉक के नेताओं की बैठक में आज शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम ने इस रुख से मिले बड़े संकेत

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget