एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में 11 जुलाई से वन महोत्सव की शुरूआत, इन नर्सरियों से आप ले सकते हैं फ्री पौधे

Delhi News: दिल्ली में आप सरकार 11 जुलाई से वन महोत्सव पखवाड़े की शुरूआत करने जा रही है. इसमें लोगों को अपने आस-पास पौधे लगाने के लिए जागरुक किया जाएगा.

Delhi News: राजधानी में दिल्ली सरकार 11 जुलाई से वन महोत्सव पखवाड़े की शुरूआत करने जा रही है. जिसके अंतर्गत लोगों को पौधे लगाने और इनके फायदे को लेकर जागरूक किया जाएगा. इस महोत्सव की शुरुआत दिल्ली सरकार सेंट्रल रिज से करेगी. इसके साथ ही दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मॉनसून के शुरुआत के साथ ही राजधानी में आम लोगों को मुफ्त में पौधे वितरित किए जाने का भी ऐलान किया है. दिल्ली की 14 बड़ी नर्सरियों में लोगों को निशुल्क औषधीय पौधे बांटे जा रहे हैं.

पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने कुछ दिनों पहले कमला नेहरू रिज से निशुल्क औषधीय पौधा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की है. इसके बाद दिल्ली सरकार की 14 सरकारी नर्सरियों से दिल्ली वासियों को मुफ्त में औषधीय पौधे बांटे जा रहे हैं. दिल्ली सरकार में इस साल लगभग 7 लाख पौधों को मुफ्त में वितरित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है. जिससे की दिल्ली में ग्रीन एरिया बढ़ाया जा सके. लोग ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं, जिससे हमारे पर्यावरण और हमारे आसपास प्रदूषण कम हो ताकि हमें साफ हवा और ऑक्सीजन मिले.

इन नर्सरी से ले सकते हैं पौधे

यदि इस मानसून आप अपने घर में या अपने आसपास पौधे लगाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है आप दिल्ली सरकार की 14 नर्सरी से अलग-अलग प्रकार के औषधीय पौधे मुफ्त में ला सकते हैं. इसमें आंवला, अमरूद, अर्जुन, कड़ी पत्ता, घृत कुमारी, गिलोय, जामुन, नींबू, सहजन, तुलसी, बेलपत्र, बेहड़ा आदि के पौधे शामिल है. दिल्ली सरकार की जिन-जिन नर्सरियों से लोगों को निशुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं. उसमें सेंट्रल दिल्ली की आनंद विहार, आईटीओ, कमला नेहरू, कोंडली, वेस्ट दिल्ली की रेवला खानपुर, खड़खड़ी जटमाल, बरार स्क्वायर, बिरला मंदिर, उतरी दिल्ली की पूण्ठकलां, कुतुबगढ़, मामुरपुर, अलीपुर और दक्षिण दिल्ली की तुग़लकाबाद, मालवीय नगर के पास हौजरानी नर्सरियां हैं.

11 जुलाई से वन महोत्सव पखवाड़े की शुरुआत 

इसके साथ ही दिल्ली में हरियाली बढ़ाने के लिए 11 जुलाई से वन महोत्सव पखवाड़े की भी शुरुआत सेंट्रल रेट से की जा रही है. जिसमें कि दिल्ली सरकार ने इस साल 35 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. जिसको लेकर दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा इस महोत्सव से जुड़े अपने घर पौधे लेकर जाएं और ज्यादा से ज्यादा पौधे अपने घरों में और आसपास पार्कों में लगाएं. यह महोत्सव 11 जुलाई से शुरू होकर अगले 15 दिनों तक चलेगा. इसके अंतर्गत असोला भाटी माइंस में एक लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे.

दिल्ली में हरित क्षेत्र की हो रही बढ़ोतरी

इसके अलावा जो पौधे दिल्ली सरकार निशुल्क वितरित कर रही है उसमें सभी औषधीय पौधे हैं जो ना केवल मौजूदा समय में लोगों की इम्युनिटी के लिए मददगार हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहद लाभदायक है. दिल्ली सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पिछले कई सालों के मुकाबले ग्रीन एरिया में बढ़ोतरी हुई है. साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसदी था जो कि साल 2021 में बढ़कर 23.06 फ़ीसदी हो गया है. 

यह भी पढ़ें:

JMI Offline Classes: जामिया में इस तारीख से शुरू होंगी ऑफलाइन क्लासेस, फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स को अभी करना होगा और इंतजार 

JMI Academic Calendar: जामिया ने यूजी और पीजी फर्स्ट ईयर के लिए जारी किया एकेडमिक कैलेंडर, इस तारीख से शुरू होंगी क्लासेस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget