एक्सप्लोरर

Delhi: पैसे के आगे रिश्ते की हार! 1500 रुपये के चलते ईंट से सिर कुचलकर साले ने जीजा की ली जान

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने कुछ रुपयों के लिए अपने ही रिश्तेदार की बेदर्दी से हत्या कर दी थी.

Delhi News: बाहरी दिल्ली (Delhi) के नांगलोई थाना इलाके से एक शख्स की हत्या (Murder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें महज 1500 रुपये के लिए एक शख्स पर ईंट से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. हैरान करने वाली बात यह है कि हत्यारा कोई और नहीं उस शख्स का साला है. जिसे नांगलोई थाना और क्राइम ब्रांच की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से कुछ ही घंटों के भीतर मुंडका इलाके से दबोच लिया. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान, महेंद्र उर्फ भोला जबकि मृतक की नरेश के रूप में हुई है.

डीसीपी जिमी चिरम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नरेश कूड़ा बीनने का काम करता था और स्वर्ण पार्क इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था. पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर किसी दूसरे इलाके में रह रही थी और नरेश फिलहाल अकेला ही रह रहा था. शनिवार की दोपहर 1:15 बजे पीसीआर कॉल से नांगलोई थाना की पुलिस को एक स्वर्ण पार्क इलाके के एक शख्स की हत्या की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को एक कमरे में खून से लथपथ पड़ी नरेश की बॉडी पुलिस को मिली. जिसे लेकर पुलिस तुरंत ही अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

CCTV फुटेजों को खंगाल कर पुलिस पहुंची आरोपी तक
इस मामले में हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए नांगलोई पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम को भी लगाया गया. शुरुआती जांच के दौरान पूछताछ में पुलिस को नरेश के दोस्त ने बताया कि नरेश को आखिरी बार उसने उसके रिश्तेदार महेंद्र उर्फ भोला के साथ देखा था. जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में लगे 100 से भी ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेजों को खंगाला और सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गणपति धर्म कांटा, फिरनी रोड, मुंडका से गिरफ्तार कर लिया.

शराब पिला कर ईंट से हमला कर साले ने की जीजा की हत्या
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि नरेश उसकी चचेरी बहन का पति है. नरेश ने उससे 1500 रुपये उधार लिए थे. जिसे मांगने पर लगातार नरेश बाद में देने की बात कर रहा था. पैसे देने में आनाकानी करने पर उसने नरेश की हत्या की योजना बनायी. वह शराब लेकर नरेश के पास गया, जहां दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी और फिर शराब पिलाने के बाद उसने नरेश के सिर पर ईंट से कई वार कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की छानबीन कर रही है.

चाकू से हमला कर युवक से लूट की कोशिश
शास्त्री पार्क थाना इलाके में रविवार शाम एक युवक पर लुटेरे ने चाकू से हमला कर उससे पैसे और मोबाइल लूटने की कोशिश की. हालांकि बहादुरी दिखाते हुए युवक ने उसका मुकाबला किया और लूटेरे के मंसूबे पर पानी फेर दिया. बदमाश के हमले में घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित युवक की पहचान मोहम्मद ओंकार के रूप में हुई है, वह शास्त्री पार्क बेराम खेत के पास झुग्गियों में रहता है और बेलदारी का काम करता है.

फ़ूड डिलीवरी बॉय को बाइक सवार बदमाशों ने लूटा
वहीं राजौरी गार्डन में बाइक सवार कुछ बदमाशों ने ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी बॉय से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित युवक के विरोध करने और बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और फिर उसके पैसे और मोबाइल लूट कर मौके से फरार हो गए. इस मामले में पीड़ित युवक प्रह्लाद ने राजौरी गार्डन स्थित अपने घर पहुंच कर पुलिस को लूट की शिकायत दी. पुलिस इस मामले में पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-  Satyendar Jain News: AAP नेता सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने वकील से पूछा ये सवाल

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget