एक्सप्लोरर

Delhi Crime: शादी से मना करने पर युवती के चेहरे पर एसिड फेंकने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Delhi News: डीसीपी अमृता गुगुलोथ के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने ग्रॉसरी शॉप चलाने वाले एक दुकानदार पर आरोप लगाते हुए बताया कि वो उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है.

Delhi Crime News: दिल्ली में नए साल की शुरुआत के साथ ही आए दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सामने आ रहे हैं. फिर चाहे वो कंझावला में युवती को गाड़ी से घसीटे जाने का मामला हो या फिर बेगमपुर इलाके में बाइक पर बैठी युवती को जबरन ऑटो में खींचने की कोशिश हो. अब एक मामला सामने आया है ईस्ट दिल्ली के पांडव नगर थाना इलाके से जहां एक युवती के ऊपर एसिड से हमला करने की धमकी दी गई है.

शादी के लिए दवाब बना कर दे रहा एसिड अटैक की धमकी

डीसीपी अमृता गुगुलोथ के अनुसार 1 जनवरी को पांडव नगर थाने की पुलिस को दी गई शिकायत में एक 19 साल की युवती ने इलाके में ग्रॉसरी शॉप चलाने वाले एक दुकानदार योगवेन्द्र यादव पर आरोप लगाते हुए बताया कि वो उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है. उसने शादी ना करने पर उसके चेहरे पर एसिड से हमला करने की धमकी दी है.

घटना के बाद से आरोपी फरार 

इस मामले में पुलिस युवती के द्वारा दिए गए शिकायत के आधार पर तुरंत आरोपी के खिलाफ धारा 341 और 506 के तहत FIR दर्ज कर जांच में जुट गई है. आगे की करवाई करते हुए पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने CRPC 164 के तहत उसके बयान को रिकॉर्ड किया गया. जिसके बाद पुलिस ने 2 धाराएं 354B और 354D को जोड़ घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुट गई है. 

सागरपुर इलाके में हुआ था एसिड अटैक

गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार ही महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों के मामले सामने आ रहे हैं. दिल्ली में पिछले दिनों सागरपुर थाना इलाके में एक एसिड अटैक का भी मामला सामने आया था. उस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बावजूद महिलाओं के प्रति अपराधों के मामले में कमी नहीं आ रही है और ना ही उनके खिलाफ अपराधों में शामिल आरोपी ही कोई सबक ले रहे हैं.

Delhi Kanjhawala Accident LIVE: कंझावला कांड में नया मोड़, परिजनों का दावा- अंजलि की हुई हत्या

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget