एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने छात्रा से की थी छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में एक स्कूली छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ करने आरोप में एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार किया.

Delhi Student Molesting Case: राजधानी दिल्ली में साकेत इलाके (Saket) में एक स्कूली छात्रा से एक ऑटो-रिक्शा (Auto Rickshaw) ड्राइवर ने कथित रूप से छेड़छाड़ की थी. अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि यह घटना 30 सितंबर की दोपहर करीब 1.43 बजे की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहरुख आमतौर पर अंबेडकर नगर, संगम विहार और चिराग दिल्ली इलाके में गाड़ी चलाता है.

पुलिस ने कहा कि यह बच्ची साकेत स्थित अपने स्कूल से ऑटो लेकर अपनी मां से मिलने लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में जा रही थी. इस दौरान ऑटो ड्राइवर ने छात्रा से अश्लील कमेंट कर उसके साथ बदसलूकी की. इतना ही नहीं आरोपी ड्राइवर ने छात्रा को गलत तरीके से छुआ. छात्रा किसी तरह ऑटो से लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के पास बाहर निकल गई और इसके बाद ऑटो ड्राइवर फरार हो गया.

डीसीपी (साउथ) चंदन चौधरी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 509 और संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जुटाई गई और उसका विश्लेषण किया गया. इसके बाद कथित ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर भी प्राप्त कर लिया गया और त्रिलोकपुरी में छापेमारी की गई लेकिन आरोपी पते पर नहीं पाया गया. 

आरोपी गिरफ्तार कर ऑटो भी किया जब्त 

वहीं 11 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे टीम ने कार्रवाई करते हुए खानपुर ट्रैफिक सिग्नल के पास जाल बिछाया. फिर कथित ऑटो को बदरपुर की ओर से खानपुर की ओर आते देखा गया और रुकने का इशारा किया. इसके बाद ऑटो ड्राइवर ने रफ्तार तेज कर भागने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने उसे रोक लिया और उस पर काबू पा लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका ऑटो को जब्त कर लिया.

Delhi News: दिवाली से पहले मजदूरों को दिल्ली सरकार का तोहफा, न्यूनतम वेतन बढ़ाया

Delhi: जल्दी बनवा लें गाड़ी का PUC सर्टिफिकेट, दिल्ली में 25 अक्टूबर से इसके बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
बीयर गिरने पर मर्डर! दिल्ली के नाइटक्लब में बाउंसरों ने ड्राइवर को बेरहमी से पीटा
बीयर गिरने पर मर्डर! दिल्ली के नाइटक्लब में बाउंसरों ने ड्राइवर को बेरहमी से पीटा

वीडियोज

Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget