एक्सप्लोरर

Delhi: मेट्रो स्टेशन पर युवक ने मौत को लगाया गले, ट्रेन के आगे कूदा, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Metro Suicide: डीएमआरसी के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृतक युवक के रिश्तेदार दिल्ली में ही रहते हैं. युवक की मौत की जानकारी उसके रिश्तेदार को दे दी गई है.

Delhi News: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर लगाए हैं ताकि यात्री ट्रैक पर गलती से या फिर जानबूझकर ना गिरें लेकिन सोमवार को एक ऐसी घटना हुई जिसने दिल्ली मेट्रो प्रशासन को सकते में डाल दिया है. मेट्रो के लोक कल्याण मार्ग स्टेशन पर एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया. 

युवक की पहचान राजस्थान के अलवर के रहने वाले देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है जो 28 वर्ष का था. इस घटना में युवक की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम 5.47 बजे हुई है जब देवेंद्र कुमार लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन के आगे कूद गया. 

घटनास्थल से नहीं मिला सुइसाइड नोट
पुलिस अधिकारी ने बताया कि देवेंद्र को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटनास्थल पर कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है. देवेंद्र के चाचा दीपक सैनी दिल्ली में ही रहते हैं. उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है. उसका शव आरएमएल के शवगृह में रख दिया गया है. मामले की जांच जारी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने खुदकुशी क्यों की.

येलो लाइन पर कुछ देर बाधित हुई सेवा
उधर, डीएमआरसी की ओर से भी बयान जारी किया गया. डीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि इस घटना की वजह से येलो लाइन पर सेवाओं में देरी हुई. अधिकारी ने बताया कि ट्रेन समयपुर बादली की ओर जा रही थी तभी एक पैसेंजर शाम के वक्त ट्रेन के आगे कूद गया. इस वजह से ट्रेन की सेवा विश्वविद्यालय और कुतुब मीनार के बीच बाधित हुई. हालांकि शाम 6.15 बजे ट्रेन सेवा फिर से बहाल कर दी गई. 

कुछ दिन पहले एक महिला राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के ट्रैक पर दौड़ती हुई मिली थी. सुरक्षाकर्मियों ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया था और उसकी जान बच गई थी. वह खुदकुशी की कोशिश कर रही थी.

ये भी पढ़ें- टशन दिखाने का नशा! दिल्ली की स्कूल में बैग में हथियार लेकर पहुंचे छात्र, क्लास में लहराते हुए बनाई रील, फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget