एक्सप्लोरर

Suicide Case:  दिल्ली के फ्रीडम फाइटर एनक्लेव में 68 साल के बुजुर्ग ने की आत्महत्या, पुलिस को सुसाइड नोट से मिले अहम सुराग 

Suicide Case In Delhi:  महरौली थाना पुलिस को शुरुआती जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड मिला है. सुसाइड नोट में मृतक जयवीर पंवार ने दूसरी शादी से परेशान होने की बात लिखी है.

Delhi News: दक्षिणी दिल्ली के महरौली थाना के फ्रीडम फाइटर एनक्लेव में रहने वाले 68 वर्षीय जयवीर पंवार ने मार्च 2022 में पहली पत्नी के गुजर जाने के बाद यह सोचकर दूसरी शादी की थी कि बुढ़ापा में वो उनकी देखभाल करेगी और आराम से उनकी जिंदगी कट जाएगी. हुआ इसका उलट, दूसरी शादी के कुछ दिनों बाद ही उन्हें अपनी शादी का निर्णय गलत लगने लगा. उनका ध्यान रखना तो दूर दूसरी पत्नी आये दिन उनके साथ झगड़े लगी. दूसरी पत्नी के इस रवैये से जयवीर परेशान रहने लगे. वह अपनी जिंदगी की परेशानियों में उलझकर निराशा के दलदल के फंस गए, तो उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लिया और बीते सोमवार को फंदे से लटककर अपनी जान दे दी.

जानकारी के अनुसार जयवीर के परिवार में दूसरी पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं. सोमवार को जब जयवीर ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्हें फंदे से लटके देखकर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. जिसकी सूचना पर महरौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. सुसाइड नोट में मृतक जयवीर ने दूसरी शादी से परेशान होने की बात लिखी है. पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

दूसरी पत्नी के साथ रहते थे जयवीर

डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि सोमवार को फ्रीडम फाइटर एनक्लेव में रहने वाले जयवीर के परिजनों ने उनके फांसी लगा लेने की सूचना महरौली पुलिस को दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के दौरान साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें जयवीर ने दूसरी शादी के बाद से परेशान रहने की बात लिखी है. हालांकि, मृतक ने सुसाइड नोट में सीधे तौर पर किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. कोई उनका ख्याल नहीं रखता, इस तरह की बातें लिखी है. पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है. जयवीर अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहे थे. उन्हें दो बेटा और एक बेटी है.

मृतक ने इसलिए उठाया आत्मघाती कदम

सूत्रों के मुताबिक जयवीर ने सुसाइड नोट में लिखा है‌ कि वह अपनी दूसरी शादी से काफी परेशान हैं. उनका कोई ख्याल नहीं रखता. सूत्रों के मुताबिक बुजुर्ग ने पहली पत्नी की मौत के बाद यह सोचकर दूसरी शादी की थी कि जीवन साथी के साथ उनका बुढ़ापा कट जाएगा. बीमारी में उनकी देखरेख के लिए एक जीवन साथी होगी. मगर दूसरी शादी उम्मीदों से विपरीत रही. दंपति में अक्सर झगड़े भी होते थे. सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि बुजुर्ग ने अपनी दूसरी शादी से परेशान होकर यह कदम उठाया.

Delhi में कुत्ते का आतंक, अमेरिकन नस्ल के डॉग के हमले में सात साल की बच्ची घायल, पीड़िता के पिता ने लिया ये फैसला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget