एक्सप्लोरर

Delhi: कुतिया को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में चार छात्र गिरफ्तार, वायरल हुआ था वीडियो

Delhi Crime News: पुलिस के अधिकारी ने बताया कि कुतिया की पिटाई का मामला बढ़ने के बाद आरोपी मिंज ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था, लेकिन उसे देवली इलाके से उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.

Delhi Street Dog Beaten Viral Video: दक्षिण पूर्वी दिल्ली (South East Delhi) के डॉन बॉस्को टेक्निकल इंस्टिट्यूट (Don Bosco Technical Institute) के चार छात्रों को एक कुतिया को पीटकर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे जब भी संस्थान के मैदान में क्रिकेट खेलते थे, तो कुतिया उन पर भौंकती थी और इससे उन्हें उस पर गुस्सा आ गया.

आरोपियों की पहचान खानपुर निवासी अविनाश मिंज, उत्तराखंड के रहने वाले अनीश होरहोरिया, झारखंड के राहुल कुजूर और उत्तर प्रदेश के संभल के गुरुवचन के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि कुतिया को प्रताड़ित कर 30 अक्टूबर को मार डाला गया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यहां न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election 2022: चुनाव प्रचार में 'यमराज' और 'चित्रगुप्त' एंट्री, BJP ने वीडियो के जरिए लगाए AAP पर ये आरोप

कुतिया को घसीटते हुए दिखा था आरोपी
वीडियो में देखा गया था कि आरोपी गर्भवती कुतिया को घेरकर संस्थान के परिसर में स्थित एक टिनशेड में ले जाते हैं. इस दौरान एक आरोपी हाथ में लोहे की छड़ के साथ वहां आता है, जिसे बाकी छात्र बाहर से हमले के लिए उकसाते हुए दिखते हैं. वीडियो में एक युवक को कॉलेज परिसर में कुतिया को घसीटते हुए भी देखा गया था, हालंकि यह नहीं पता चल पाया है कि वह छात्र है या नहीं.

आरोपी मिंज को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार
जांच के तहत पुलिस ने वीडियो में दिख रहे छात्रों के बारे में जानकारी जुटाई और उस टिनशेड का भी पता लगाया, जहां कुतिया को प्रताड़ित किया गया था. उन्होंने कहा कि मामला बढ़ने के बाद आरोपी मिंज ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था, लेकिन उसे खानपुर के देवली इलाके से उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके बयान के आधार पर कुतिया के शव को खोदकर निकाला गया. उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपी आईटीआई कर रहे हैं. उनका कोई पिछला पुलिस रिकॉर्ड नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
प्रदर्शनकारियों पर NSA के 'आदेश' को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
प्रदर्शनकारियों पर NSA के 'आदेश' को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget