एक्सप्लोरर

Delhi DTC News: डीटीसी की बसों के ब्रेकडाउन ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, रोजाना बीच रास्ते में खड़ी हो जाती है 500-700 बसें

Delhi: आंकड़े बताते हैं कि हर दिन औसतन 500 से 700 बसों का ब्रेकडाउन हो रहा है, जो बस यात्रियों के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों के लिए भी परेशानी का सबब बन रहा है.

Delhi News:  दिल्ली की लाइफ लाइनफ कही जाने वाली मेट्रो के बाद, सार्वजनिक परिवहन के रूप में जिस साधन का सबसे अधिक इस्तेमाल होता है, वह है DTC की बस. दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने वाली बसें, लोगों को उन स्थानों तक कि कनेक्टविटी प्रदान करती है, जहां मेट्रो की पहुंच नहीं है. यहां तक कि मेट्रो तक जाने के लिए भी लोगों को बस का इस्तेमाल करना पड़ता है. इसलिए बस दिल्ली में ट्रांसपोर्टेशन का एक अहम साधन है और बसों में सवार होने वाली लोगों की भीड़ को देखकर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि दिल्ली में जरूरत के अनुसार बसे नहीं हैं.

हर दिन 500-700 बसें हो रही खराब

अब जब पहले से ही दिल्ली के लोगों को बसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब सड़कों पर चलने वाली बसों में से कुछ बसें खराब हो जाए तो लोगों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा. जी हां, ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि आंकड़े बताते हैं कि हर दिन औसतन 500 से 700 बसों का ब्रेकडाउन हो रहा है, जो बस यात्रियों के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों के लिए भी परेशानी का सबब बन रहा है.

DTC के बेड़े में शामिल हैं 3992 बसें

वर्तमान में DTC के बेड़े में अभी 3992 बसें हैं, जिनमें 488 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं. आलम यह है कि पुरानी बसें तो हर दिन ब्रेकडाउन हो ही रही हैं, साथ ही नई इलेक्ट्रिक बसों में से भी हर दिन लगभग दर्जन भर बस का ब्रेकडाउन हो रहा है. वजह है इन बसों का सही तरीके से मेंटेनेंस न हो पाना. लेकिन जो सबसे बड़ा कारण सामने आया है कि DTC की जितनी भी CNG बसें अभी सड़कों पर दौड़ रही हैं, वे सभी अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं, बावजूद इसके दिल्ली में उन बसों को चलाया जा रहा है, जो सुरक्षा के नजरिये से भी सही नहीं है.

तेज गर्मी और बारिश में बढ़ती है परेशानी

उम्र पूरी हो जाने की वजह से बसें जल्दी-जल्दी खराब हो रही हैं और ये समस्या गर्मियों एवं बारिश के मौसम में और भी बढ़ जाती है, जब ज्यादा हीट हो जाने या फिर जल भराव से गुजरने के दौरान बस बंद पड़ जाती है. इससे बस यात्रियों को तो परेशानी होती ही है, साथ ही इससे जाम की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिसमें घंटो फंस कर लोगों को इस अनचाही मुसीबत को झेलना पड़ता है. यह समस्या उस वक़्त और भी विकट हो जाती है, जब दो लेन वाली सड़क पर बस का ब्रेकडाउन हो जाता है. ऐसे में जब तक मैकेनिक नहीं आता है तब तक बस वहीं खड़ी रहती है. वहीं दूसरी तरफ ब्रेकडाउन होने से कम से कम उस दिन उस रुट पर वह बस फिर से नहीं चल पाती है, नतीजन बस स्टॉप और बसों में बस यात्रियों का दवाब बढ़ जाता है.

40 डिपो मैनेज करने महज 26 डिपो मैनेजर

जब हमने बसों के लगातार ब्रेकडाउन होने के कारणों की पड़ताल की तो पता चला कि बसों की उम्र तो पूरी हो ही चुकी है, वहीं इन बसों का मेंटेनेंस भी ठीक से नहीं हो पा रहा है. ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ जॉन मिला कर दिल्ली में कुल 40 DTC की डिपो हैं, जिन्हें मैनेज करने के लिए महज 26 स्टोर मैनेजर हैं. नतीजन एक डिपो मैनेजर को एक से अधिक डिपो की निगरानी करनी पड़ती है. अब एक मैनेजर कई डिपो मैनेज करे, कर्मियों की निगरानी कर और बसों के मेंटेनेन्स पर ध्यान दे. इतने सारे काम एक साथ कर पाना काफी कठिन है और इसी वजह से बसों की मेंटेनेंस सही तरीके से नहीं हो पा रही है. जिसका खामियाजा दिल्ली के लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

पहाड़गंज में सबसे ज्यादा बसें हुई ब्रेकडाउन

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में सभी जोन मिला कर बीते 26 जुलाई को कुल 558 बसें ब्रेकडाउन हुई, जबकि 27 जुलाई को 533 बसें, 28 जुलाई को 669 बसें, 29 जुलाई को 394 बसें, 30 जुलाई को 376 बसें और 31 जुलाई को 542 बसें ब्रेकडाउन हुई. आंकड़ों के मुताबिक, हर महीने 15 हजार से ज्यादा ब्रेकडाउन हो रहे हैं. बात करें अलग-अलग इलाकों कि तो सबसे ज्यादा बसें पहाड़गंज इलाके में खराब हुई, उसके बाद पटेल नगर, दिल्ली कैंट और फिर वसंत विहार इलाके में सबसे ज्यादा बसें खराब हुई हैं. वहीं बात हर दिन चलने वाली बसों में से ब्रेकडाउन होने वाले बसों के प्रतिशत की तो यह 7 प्रतिशत से भी ज्यादा है.

नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि डीटीसी की CNG बसें ओवरएज होने के कारण सड़कों पर लगातार खराब हो रही है. उन्होंने कहा कि पांच से सात सौ बसें रोजाना सड़कों पर खराब हो रही हैं, जिससे डीटीसी का घाटा पिछले पांच साल में ही 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में DTC का कुल बेड़ा 3992 बसों का है लेकिन उनमें से 3504 सीएनजी बसें अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं. वहीं दिल्ली सरकार ने DTC के बेड़े के लिए एक भी CNG बस नहीं खरीदी. जिस कारण असुरक्षित बसों को ही सड़क पर चलाना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें:Lok Sabha Elections 2024: पंजाब-चंडीगढ़-दिल्ली की 21 सीटों पर कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है AAP! संजय सिंह बोले- बंटवारे पर जल्द होगी चर्चा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: रेस कोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बहाल करने से HC का इनकार, याचिका खारिज
दिल्ली: रेस कोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बहाल करने से HC का इनकार, याचिका खारिज
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और दानिप्स अफसरों के तबादले
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और दानिप्स अफसरों के तबादले
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget