एक्सप्लोरर

'...बंटेंगे भी और कटेंगे भी', BJP के नारे पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान

Udit Raj News: विधानसभा चुनावों में बीजेपी के नारे 'बंटेंगे तो कटेंगे' पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "जाति रहेगी, तो बंटेंगे और कटेंगे भी". वहीं, कनाडा में मंदिरों पर हुए हमले पर भी चिंता जताई.

Udit Raj on Batenge Toh Katenge: कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ उपचुनाव के बीच राजनीतिक पारा हाई है और इसी के साथ नारेबाजियों का दौर भी चल रहा है. हाल ही में बीजेपी का दिया नारा 'बंटेंगे तो कटेंगे' चर्चा में आया और समर्थन और विरोध दोनों के सुर छिड़ पड़े. इसी बीच कांग्रेस नेता उदित राज की प्रतिक्रिया भी सामने आई. 

उदित राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा, "जब तक रहेगी जाति, बटेंगे और कटेंगे भी." उदित राज के इस बयान को बीजेपी पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है. 

कनाडा में मंदिर पर हुए हमले पर बोले उदित राज
वहीं, कनाडा में हिन्दू मंदिरों पर हुए हमले पर भी उदित राज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसा कुछ महीनों से हो रहा है, पहले नहीं होता था. एक तरफ जस्टिन ट्रूडो इसकी निंदा करते हैं तो दूसरी तरफ इसे बढ़ावा देते हैं. इसलिए, उनकी स्थिति विरोधाभासी है." उदित राज ने आगे कहा, "भारत सरकार को अपनी खुफिया जानकारी जुटानी चाहिए कि इसके पीछे कौन है और यदि इसका स्रोत भारत में है, तो उन्हें इस पर काम करना चाहिए."

गैंगस्टर्स पर उदित राज की टिप्पणी
कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले गैंगस्टर ज्यादा से ज्यादा पाकिस्तान तक ऑपरेट करते थे, लेकिन अब वर्ल्ड लेवल पर काम कर रहे हैं. ऐसे ही गैंगस्टर भारत की जेलों में भी बंद हैं. ऐसे में गृहमंत्री क्या कर रहे हैं? इसमें हमारी ओर से भी कमी है. किस तरह से दिनदहाड़े एक्सटॉर्शन के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि, वह सामने खुल कर नहीं आते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि पुलिस मदद नहीं कर पाएगी. उनको मार दिया जाएगा. इसी तरह कनाडा में बेहद जटिल परिस्थिति बन गई है. ऐसी स्थिति में सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए. 

एक चिंता और है कनाडा ने हमारे गृहमंत्री पर जो आरोप लगाए हैं, उसको लेकर अब अमेरिका ने चिंता जाहिर की है. यह कोई छोटी बात नहीं है कि अमेरिका ने इस पर चिंता जाहिर की है. अगर पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा था, तो यह सब मैनेज क्यों नहीं हो पा रहा है? 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में छठ पूजा विवाद पर AAP की BJP को चेतावनी, सौरभ भारद्वाज बोले- 'अगर बांसुरी स्वराज गीता...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget