एक्सप्लोरर

दिल्ली में कांग्रेस का इलेक्शन कैंपेन शुरू, देवेंद्र यादव बोले- 'AAP-BJP को...'

Delhi Election 2025: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के मुताबिक आप (AAP) और बीजेपी राष्ट्रीय राजधानी की जनता को सबक सिखाएगी. दिल्ली के लोगों को पता है कि किसने अब तक क्या किया?

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसको लेकर सभी बड़े दलों ने अपना मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और दिल्ली बीजेपी पहले से एक्टिव वोट में है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की तरफ से भी एक बड़े अभियान की शुरुआत गुरुवार को की गई. यही वजह है कि कांग्रेस नेता भी अलग-अलग अभियान चलाकर और जनता के बीच एक्टिव मोड में दिखाई देने लगे हैं. 

दिल्ली प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनावों के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसको 'दिल्लीवालों आओ, दिल्ली चलाओ' अभियान नाम दिया है. इसके तहत सभी सात संसदीय क्षेत्रों में सात वाहन प्रचार प्रसार में लगाए गए हैं. 

न्याय संकल्प पत्र जारी करेगी कांग्रेस 
 
इन वाहनों में एक खाली कुर्सी रखी गई है, जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की जनता से बातचीत करेंगे और उनके विचार लेंगे. कांग्रेस पार्टी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में जाने से पहले दिल्ली की जनता से उनके विचार, सलाह लेकर कांग्रेस घोषणा पत्र न्याय संकल्प में रखेगी। 

'आप और बीजेपी को जनता देगी जवाब' 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "आम आदमी पार्टी के कुशासन और बीजेपी की तानाशाही को कैसे खत्म कर सकते हैं? अब सब कुछ दिल्ली की जनता बताएगी." उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक लोगों से बातचीत करें और उनके सुझाव लें. 

कांग्रेस कार्यकर्ता बाजारों, कॉलोनियों के चौक, रिहायशी क्षेत्रों की गलियों में दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, ऑटो टैक्सी, मजदूरों, कामगार, युवाओं, महिलाओं, किसानों, आरडब्लूए से बातचीत करेंगे और उनके सुझाव लेंगे.

फरवरी 2025 में होगा चुनाव 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव फरवरी 2025 में होना है. इसके लिए आप, बीजेपी और कांग्रेस में सियासी जोड़तोड़ अभी से जारी है. आम आमदी पार्टी जहां दिल्ली में चौथी बार सत्ता में वापसी करने की तैयारी में जुटी है तो बीजेपी की रणनीति आप को सत्ता से बेदखल करने की है. कांग्रेस नेताओं ने इस बार अकेले दम पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं.

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए एक्शन में सरकार, शुक्रवार को बुलाई आपात बैठक

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget