एक्सप्लोरर

Delhi G20 Summit: G20 समिट के पहले गैस चैंबर में तब्दील हुई दिल्ली, किसी ने नहीं लिया सुध: कांग्रेस

Delhi Pollution: कांग्रेस ने केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को घेरते हुए कहा कि दिल्ली पूरी तरह से गैस चेंबर में तब्दील हो चुकी है. किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली है.

Delhi News: G20 की मेजबानी इस बार हिंदुस्तान कर रहा है. आने वाले सितंबर में एक बार फिर जी-20 समिट को लेकर राजधानी दिल्ली (Delhi) में अनेक आयोजन किए जाएंगे.  10,000 से अधिक विदेशी मेहमान दिल्ली सहित अन्य राज्य में पहुंचेंगे. इसको लेकर होने वाले अनेक कार्यक्रमों की तैयारियां इस समय युद्धस्तर पर चल रही है.

इस बीच कांग्रेस (Congress) ने केंद्र सरकार (Central Government) और आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को घेरते हुए कहा कि दिल्ली पूरी तरह से गैस चेंबर में तब्दील हो चुकी है, लेकिन किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली है. बड़ी संख्या में विदेशी मेहमानों का दिल्ली में आना होगा और इस बीच दिल्ली का यह प्रदूषित वातावरण देश की छवि को प्रभावित करने के साथ-साथ विदेशी मेहमानों के स्वास्थ पर भी खासा बुरा प्रभाव डालेगा.

कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया ये बयान 

कांग्रेस प्रवक्ता अनुज आत्रेय ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान कहा, 'जी-20 की मेजबानी हमारे हिंदुस्तान को मिलना गर्व की बात है और आने वाले समय में हजारों की संख्या में विदेशी मेहमान राजधानी सहित अन्य राज्यों में आने वाले हैं. लेकिन वर्तमान में यहां की स्थिति काफी चिंताजनक है. राजधानी पूरी तरह से गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी है. इस गंभीर समस्या का निदान करने के बजाए आम आदमी पार्टी सरकार ने केवल बयानबाजी की. इसके अलावा केंद्र सरकार की भी बड़ी जिम्मेदारी थी कि दिल्ली की हवा को साफ सुथरा बनाया जाए लेकिन इसमें भी वो  असफल रहे.'

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाना बिल्कुल संभव है. बीते दिनों हुई हल्की बारिश के बाद दिल्ली के हवा में सुधार देखा जा रहा था, लेकिन यह दोनों ही सरकारों की नाकामी है कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के बजाय दोनों सरकारों ने एक दूसरे पर केवल आरोप मढ़ा है. 

Delhi Weather Today: आसमान में छाए काले बादल, किसी भी वक्त हो सकती है बारिश, पढ़ें IMD का नया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े जेल विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े जेल विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget