एक्सप्लोरर

ED के सामने पेश नहीं हुए सीएम केजरीवाल, संदीप दीक्षित बोले- 'सबको पता है कि दिल्ली में...'

Delhi Politics: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन भेजकर 2 नवंबर को पेश होने को कहा था. लेकिन सीएम केजरीवाल ने एक चिट्ठी जारी की और ईडी के सामने पेश नहीं हुए.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए. अब इसको लेकर विपक्षी पार्टियां केजरीवाल पर निशाना साध रही हैं. इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit) ने हमला बोला है. उन्होंने सीएम केजरीवाल को लगता है कि वह बुरी तरह फंस गए हैं इसलिए वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक संदीप दीक्षित ने कहा, ''ईडी शराब घोटाला मामले में कार्रवाई कर रही है. कुछ दिन पहले खुद सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर इसमें आम आदमी पार्टी लाभार्थी है तो उसका भी नाम आना चाहिए. दूसरा, वो निर्णय है जो सरकार ने लिया है. सबको पता है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में परिंदा भी बिना केजरीवाल के हामी भरे पर नहीं मारता, वह दस्तखत करें या ना करें. दोनों रूप में वह पार्टी के भी सर्वेसर्वा हैं और सरकार के भी सर्वेसर्वा हैं. अगर सरकार और पार्टी दोनों पर किसी चीज को लेकर तहकीकात होती है तो स्वाभाविक है कि अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल पूछे जाएंगे. वह तो भगौड़े की तरह भागते दिख रहे हैं."

सीएम केजरीवाल ने बेसिरपैर की चिट्ठी लिखी है- संदीप दीक्षित
संदीप दीक्षित ने केजरीवाल द्वारा लिखी गई चिट्ठी को बेसिरपैर का करार दिया और कहा, ''मैंने वह पत्र पढ़ा वह बेसिरपैर का पत्र है. लिख रहे हैं कि इसमें कोई तथ्य नहीं है. आप तय करेंगे तथ्य? तथ्य तो पुलिस तय करती है. वह कह रहे हैं कि लगता है कि फिशिंग एक्सपेडिशन है, अगर फिशिंग एक्सपेडेशिन है भी तो भी पुलिस बहुत से केस में जिन लोगों का नाम संदिग्ध रूप से किसी चीज में आता है, भले बाद में निर्दोष हो साबित हों, तो उससे बातचीत करती है. इसमें फिशिंग क्या है? आप डर के क्यों भाग रहे हैं?''

केजरीवाल को पता है कि वह फंस गए हैं- संदीप
कांग्रेस नेता ने आगे तंज भरे लहजे में कहा कि ये वही केजरीवाल हैं जिन्होंने अन्ना आंदोलन में लोकपाल की बात कही थी. उस वक्त कहा था कि एक आदमी किसी मंत्री पर अगर केवल संदेह जाहिर कर दे तो उसकी पूरी जांच होनी चाहिए. 

प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश न होने को लेकर केजरीवाल ने जो दलील दी है, उस पर संदीप दीक्षित ने कहा, ''ये क्या मतलब है कि चुनाव में जा रहा हूं. यह तो कानूनी कार्रवाई है. आप लिख देते मुझे दो-तीन दिन की मोहलत दें. आप क्या इतने बड़े नेता है जिनको 15 दिन कोई काम नहीं है. कई नेताओं को चुनाव के बीच बुलाया गया है. आपको दो-तीन दिन का समय चाहिए तो मांग लीजिए, अगर कोई सामान्य व्यक्ति इस तरह से ईडी से भागता तो उसको हथकड़ी पकड़ कर ईडी के दफ्तर पहुंचाया जाता.''

बता दें कि आम आदमी पार्टी आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन जारी किए जाने के पीछे एक राजनीतिक षड्यंत्र है और विपक्ष के नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बीजेपी से जांच एजेंसी का ‘‘दुरुपयोग’’ रोकने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन का जवाब भेजा है. उन्होंने इसे वापस लेने की मांग की है, लेकिन ईडी का जवाब नहीं आया. इसके बजाय, बीजेपी प्रवक्ताओं ने ईडी को भेजे केजरीवाल के पत्र का जवाब देना शुरू कर दिया है. आज ईडी को बीजेपी से और बीजेपी को ईडी से अलग करना मुश्किल हो गया है.’

ये भी पढ़ें- Delhi: पराली जलने से हवा में घुल रहा जहर! धुंध में घिरी दिल्ली, जानें- डॉक्टर क्या दे रहे सलाह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget