एक्सप्लोरर

मनीष सिसोदिया के आक्रामक रुख पर Congress-BJP का पलटवार, देवेंद्र यादव बोले- 'वे कभी भी...'

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया के पद-यात्रा पर निशाना साधते हुए दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि 10 वर्षों में भ्रष्टाचार और बदहाली के अलावा आप सरकार ने कुछ नहीं दिया. 

Manish Sisodia News: आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया के 17 महीनों बाद तिहाड़ से रिहाई के बाद से ही आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है. अभी आप नेता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. उनके जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. 

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गैर-मौजूदगी में सिसोदिया के चेहरे को आगे कर पद-यात्रा के बहाने अप्रत्यक्ष रूप से सियासी जंग का आगाज कर दिया है. आप के इस रुख पर कांग्रेस और बीजेपी ने हमला भी बोल दिया है. 

कभी भी जेल जा सकते हैं सिसोदिया- देवेंद्र यादव

आप और सिसोदिया के इस पद-यात्रा पर निशाना साधते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि 10 वर्षों में भ्रष्टाचार और बदहाली के सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाली आम आदमी पार्टी भारी बारिश से जल भराव, नालों, नालियों, पार्कों में डूबने इमारतों के गिरने और सड़कों पर दुर्घटनाओं में लोगों की हो रही मौतों पर संवेदना प्रकट करने की जगह मनीष सिसोदिया के बेल पर जेल से बाहर आने पर जश्न मना रही है. यादव ने कहा कि सिसोदिया बेल पर बाहर आये हैं और वे कभी भी जेल जा सकते हैं. इसका अंदाजा उन्हें भी है, जिसका उनके बयान ‘‘मैं खून पसीना बहाने बेल पर बाहर आया हूं’’, से साफ झलकता है.

लोगों के सवालों का क्या जवाब देंगे AAP नेता?

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप और सिसोदिया पर तंज कसते हुए कहा कि जेल से छूटने के बाद से मनीष सिसोदिया द्वारा दिखाई जा रही राजनीतिक तेजी को देख दिल्ली वाले स्तब्ध हैं. सिसोदिया अपने विधायकों एवं पार्षदों से मीटिंग कर उनको चुनाव के लिए सक्रिय करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बेहतर होता की पहले वह अपने इन साथी जनप्रतिनिधियों से पूछते की दिल्ली में सामान्य सिविक रख-रखाव क्यों ठप्प है.

उन्होंने सिसोदिया के पदयात्रा के माध्यम से लोगों के बीच जाने पर व्यंग्य करते हुए कहा कि, "हम यह समझने में असमर्थ हैं की क्या मुंह लेकर वह लोगों के बीच जाएंगे? सिसोदिया जहां भी पदयात्रा में लोगों के बीच जाएंगे वहां लोग उनसे पाठशाला रूम स्कैम से लेकर शराब पॉलिसी तक के उनके घोटालों पर जवाब मांगेंगे. 

आतिशी के झंडा फहराने पर दिल्ली GAD की रोक, वीरेंद्र सचदेवा बोले- 'गोपाल राय का आदेश...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget