एक्सप्लोरर

Delhi Exit Poll 2024: दिल्ली में BJP पर भारी पड़ेगी कांग्रेस-AAP? इस एग्जिट पोल के दावों ने चौंकाया

Delhi Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मुताबिक 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कई एग्जिट पोल सामने आए हैं. सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल फर्जी हैं.

Delhi Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी एग्जिट पोलों के अनुमानों को लेकर देशभर में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा चरम पर है. एक एजेंसी ने अपने एग्जिट पोल के ऐसे आंकड़े पेश किए हैं, जिसने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल के लिए रवाना होने से पहले दावा​ किया था कि दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम एग्जिट पोलों के उलट आएगा.  

दिल्ली के सीएम का कहना था कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कई एग्जिट पोल कल सामने आए हैं. सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल फर्जी हैं. एक एग्जिट पोल ने तो राजस्थान में बीजेपी को 33 सीटें दी थीं. जबकि वहां लोकसभा की सिर्फ 25 सीटें हैं. 

इसलिए दिखाई बीजेपी की बढ़त 

लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल में बीजेपी की बढ़त इसलिए दिखाई गई है कि शेयर मार्केट में इनके लोगों ने निवेश किया हुआ है. कल जब शेयर मार्केट खुलेगा तो बंपर होगा और ये शेयर बेचकर निकल लेंगे. 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, ''मूल मसला यह है कि वोटिंग के दिन से तीन दिन पहले फर्जी बीजेपी को एग्जिट पोल क्यों करना पड़ा?  एग्जिट पोल के बारे में कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं.  ''इन्होंने इतनी सीटें इसलिए दिखाई, क्योंकि शेयर मार्केट में इनके लोगों ने निवेश किया हुआ है और कल जब शेयर मार्केट खुलेगा तो बंपर होगा और ये शेयर बेचकर वहां सेनिकल लेंगे "

ईवीएम में हेरफेर की कोशिश

सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा, ''असली मुद्दा यह है कि उन्हें  वोटिंग के दिन से 3 दिन पहले फर्जी एग्जिट पोल क्यों करना पड़ा. इसके बारे में कई थ्योरी की चर्चा है. एक थ्योरी यह है कि वे मशीनों (ईवीएम) में हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं. ''उन्होंने आगे ये भी कहा कि मैंने 21 दिन खूब प्रचार किया, मेरे लिए पार्टी अहम नहीं है बल्कि देश को बचाना अहम है.'' 

दरअसल, डीबी लाइव एग्जिट पोल में बताया गया है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों का चुनाव परिणाम पहले से अलग आएगा. दिल्ली में इस बार बीजेपी पर कांग्रेस भारी पड़ेगी. इंडिया गठबंधन के खाते में सात में से तीन से पांच सीट आने का अनुमान है. बीजेपी को सात में से दो से चार सीटें पर संतोष करना होगा.

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 4 से 6 और इंडिया गठबंधन को 1 से 3, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार BJP को छह से 7 और इंडिया गठबंधन को 0 से 1 सीट मिलने की संभावना है. न्यूज 24 टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को 6 और कांग्रेस को एक सीट, इंडिया टीवी सीएनएक्‍स के एग्जिट पोल में बीजेपी 6 से सात और इंडिया गठबंधन 0 से एक सीट, रिपब्लिक भारत मैटरिज के पोल में बीजेपी को पांच से सात और इंडिया गठबंधन को शून्य से दो सीटें मिलने की उम्मीद है. 

Mother Dairy Milk Price: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दिया महंगाई का झटका, इतने रुपये बढ़ाया दूध का दाम, दिल्ली में कितने का हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget