एक्सप्लोरर

रेलवे का किराया बढ़ने पर कांग्रेस का बीजेपी पर तंज, देवेंद्र यादव ने पूछा- 'क्या नाम बदलने से सुधरेंगे हालात?'

Delhi Politics: कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रेलवे किराया वृद्धि और स्टेशन नाम बदलने पर बीजेपी सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि किराया बढ़ाकर गरीब जनता पर बोझ डाला जा रहा है.

Delhi News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव ने रेलवे द्वारा किराया बढ़ाने और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि क्या नाम बदलकर रेलवे सुविधाओं में सुधार होगा और क्या रेलवे द्वारा किराया बढ़ाने से सुविधाएं बेहतर होंगी तथा दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हो पाएगा.

देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी की केन्द्र सरकार द्वारा एक जुलाई से रेल टिकट की दरों में बढ़ोत्तरी करने पर गरीब और जरुरतमंद देशवासियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा. रेलवे टैरिफ बढ़ोतरी करके वित्त वर्ष में 92,820 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व वसूला जाएगा.

लंबी दूरी की ट्रेनों में 1000 किलोमीटर का सफर करने के लिए एसी टिकट 20 रुपये महंगा, स्लीपर का 10 रुपये महंगा और वहीं जनरल टिकट जिसमें गरीब और मजबूर श्रमिक वर्ग सफर करता है, उसके प्रति टिकट पर 5 से 15 रुपये बढ़ाकर रेलवे ने जनता से सीधी वसूली करके अपना खजाना भरने का इंतजाम किया है.

बीजेपी स्टेशन का नाम बदलने की राजनीति कर रही है
देवेंद्र यादव ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जहां मुख्य रूप से सुविधाओं का अभाव है. वहां सरकार जनता को सुविधाएं देने और वहां की दशा सुधारने की जगह इस स्टेशन का नाम बदलने की कवायद में लगी है. मैं पूछना चाहता हूं कि आए दिन रेल हादसों पर सरकार कुछ सबक क्यों नही लेती.

लगातार रेल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल बीजेपी सरकार एक तरफ रेल किरायों में बढ़ोतरी करके देशवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बौझ डाल रही है. वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी स्टेशन का नाम बदलने की राजनीति कर रही है.

खाली जा रही है ट्रेन
देवेंद्र यादव ने कहा कि एमएसटी धारकों और लोकल ट्रेनों को राहत देने के नाम पर रेलवे ने मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के किरायों में बढ़ोतरी की अधिसूचना करके 500 कि0मी0 से अधिक दूरी की यात्रा में जनरल, स्लीपर, फर्स्ट क्लास और एसी ट्रेनों की सभी श्रेणियों में नया बढ़ोतरी वाला टैरिफ लागू कर दिया है.

जहां एक तरफ वंदे भारत एक्सप्रेस में अधिक किराया होने के कारण ट्रेन खाली जा रही है. वहीं, नया टैरिफ शताब्दी, राजधानी, तेजस, दुरंतो, वंदे भारत, हमसफ़र, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय गरीब रथ, जनशताब्दी, युवा एक्सप्रेस, अनुभूति कोच एवं एसी विस्टाडोम में लागू होगा.

जानवरों की तरह भरकर ट्रेनों में अपने घर जाने को मजबूर हैं
देवेन्द्र यादव ने कहा कि जिन साधारण और नॉन एसी ट्रेनों में गरीब जनता सफर करती है उसमें द्वितिय श्रेणी, स्लीपर का प्रति कि0मी0 आधा पैसा बढ़ोतरी के तहत 501-1000 किमी तक 5 रुपये, 1501-2500 किमी तक 10 रुपये और 2501-3000 किमी के टिकट पर 15 रुपये की बढ़ोतरी की है. जबकि नान एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की द्वितिय, स्लीपर और प्रथम श्रेणियों में एक पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. लेकिन होली, दिवाली, छठ व अन्य अवसरों पर विशेष अतिरिक्त गाड़ियों की व्यवस्था करने में रेलवे हमेशा नाकाम साबित होता है और बिहार, यूपी और अन्य राज्यों के प्रवासी गरीब, श्रमिक वर्ग लटकर, जानवरों की तरह भरकर ट्रेनों में अपने घर जाने को मजबूर हैं.

देवेन्द्र यादव ने कहा कि रेलवे टिकट टैरिफ में बढ़ोतरी करने से पहले सरकार को ट्रेनों की बढ़ती दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए काम करना चाहिए. रेलवे स्टेशनां और ट्रेनों में सुविधाओं को व्यवस्थित करना चाहिए और विशेष रुप से गंदगी की मार झेल रहे रेलवे में सफाई और स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है, जिसका बड़ा कारण रेलवे में रिक्त पड़े पद और निजीकरण भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: प्यार में 17 साल के लड़के की हत्या! प्रेमिका के भाई ने चाकू से गोदकर मार डाला
दिल्ली: प्यार में 17 साल के लड़के की हत्या! प्रेमिका के भाई ने चाकू से गोदकर मार डाला
अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर, संगम विहार में बनेगी सरकारी डिस्पेंसरी, 50 हजार लोगों को सीधा लाभ
अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर, संगम विहार में बनेगी सरकारी डिस्पेंसरी, 50 हजार लोगों को सीधा लाभ
'E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां', अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा
'E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां', अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा
दिल्ली से खौफनाक खबर, यमुना में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बहे, अबतक कोई सुराग नहीं 
दिल्ली से खौफनाक खबर, यमुना में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बहे, अबतक कोई सुराग नहीं 

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget