एक्सप्लोरर

Delhi Mohalla Bus: दिल्ली की सड़कों पर 14 दिनों के अंदर उतरेंगी 150 मोहल्ला बसें, CM आतिशी ने क्या कहा?

Delhi Mohalla Bus News: सीएम आतिशी ने मोहल्ला बसों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि बहुत जल्द दिल्ली की सड़कों पर परिवहन क्रांति की शुरुआत होगी. यह लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर साबित होंगी.

Delhi Mohalla Bus Scheme: दिल्ली में चुनावी सरमर्गी के बीच अगले 2 सप्ताह के अंदर 150 मोहल्ला बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी अंतिम चरण में हैं. यह दिल्ली सरकार की अहम परियोजनाओं में से एक है. मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को कुशक नाला डिपो में इन मोहल्ला बसों का निरीक्षण किया. CM ने बसों में लोगों के लिए मौजूद सुविधाओं का भी निरीक्षण किया. बसों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच की और खुद अधिकारियों के साथ बस में सफर भी किया. 

सीएम आतिशी ने कहा कि, "मोहल्ला बसों के साथ दिल्ली की सड़कों पर परिवहन क्रांति के नए दौर की शुरुआत होगी और ये मोहल्ला बस दिल्ली में लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर साबित होंगी."

सीएम आतिशी ने आगे कहा, "आज हम कुशक नाला इलेक्ट्रिक बस डिपो पर मोहल्ला बसों का निरीक्षण करने आए हैं. इस डिपो में इन 9 मीटर की 150 लो फ्लोर इलेक्ट्रिक मोहल्ला बसों की पहली खेप आ चुकी है. इन बसों का 2 रूट पर निरीक्षण भी हो चुका है. ये 150 बसें आने वाले 2 सप्ताह में दिल्ली की सड़कों पर उतर जाएंगी. जिन भीड़भाड़ वाले इलाकों में 12 मीटर की बड़ी बसें नहीं जा पाती हैं."

सीएम आतिशी ने ये भी कहा, "दिल्ली में हमेशा से ट्रांसपोर्ट में लास्ट माइल कनेक्टिविटी की समस्या रही है. इस समस्या का समाधान करने के लिए 2025 तक दिल्ली की सड़कों पर 2140 सड़कें उतरेंगी. ये सभी बसें पूरी तरह वातानुकूलित है. बस पैनिक बटन, सीसीटीवी और जीपीएस से लैस है. मात्र मिनट की चार्जिंग के साथ ये बसें 200 किमी तक चल सकती है."

नौ मीटर लंबी ये बसें इलेक्ट्रिक बैटरी से संचालित होती हैं और विशेष रूप से उन क्षेत्रों में चलाने के लिए डिजाइन की गई हैं, जहां दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की 12 मीटर लंबी मानक बसें नहीं चल सकती थीं, जैसे कि भीड़भाड़ वाले मोहल्ले और तंग गलियां. ये बसें मेट्रो स्टेशनों जैसे महत्वपूर्ण परिवहन बिंदुओं को बेहतर तरीके से जोड़ने में भी मदद करेंगी.

यह न केवल लोगों के समय और पैसे की बचत करेगी, बल्कि उन्हें ऑटो रिक्शा लेने या अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई बस रूट बदलने की आवश्यकता भी समाप्त कर देगी.

मोहला बसों की खासियत 

मोहल्ला बस में 196 किलोवाट की कुल क्षमता वाले छह बैटरी पैक है, जो 45 मिनट की चार्जिंग के साथ 200+ किमी की रेंज प्रदान करती है.9 मीटर की इन मोहल्ला बसों में 23 यात्री सीटें और 13 यात्रियों के खड़े होने की क्षमता है. आसानी से पहचान के लिए मोहल्ला बसों को हरे रंग का रखा गया है. मोहल्ला बसों में 25% सीटें (6 सीटें) गुलाबी रंग की हैं, जो विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए आरक्षित हैं.

मोहल्ला बस योजना का लक्ष्य 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों के द्वारा दिल्लीवासियों को उनके घर के आसपास फीडर बस सेवाएं प्रदान करना है.दिल्ली सरकार की योजना 2025 तक कुल 2,140 ऐसी बसें शुरू करने की है, जो विशेष रूप से सीमित सड़क चौड़ाई या भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के लिए होंगी. दिल्ली सरकार ने मोहल्ला बसों की पार्किंग और रखरखाव के लिए पूरी दिल्ली में 16 डिपो बनाए हैं.

मोहल्ला बसों के लिए डिपो

पूर्वी जोन

1. गाजीपुर डिपो में 60 मोहल्ला बसें होंगी.
2. ⁠ईस्ट विनोद नगर में 180 मोहल्ला बसें होंगी.

पश्चिम जोन

3. द्वारका मुख्य डिपो में 40 मोहल्ला बसें होंगी.
4. द्वारका सेक्टर 2 डिपो में 180 मोहल्ला बसें होंगी.
5. केशोपुर डिपो 180 मोहल्ला बसों को समायोजित करेगा.
6. पीरागढ़ी डिपो में 135 मोहल्ला बसें होंगी.
7. शादीपुर डिपो में 230 मोहल्ला बसें होंगी.
8. द्वारका सेक्टर 9 डिपो में 20 मोहल्ला बसें होंगी.

दक्षिण जोन

9. कुशक नाला डिपो में 350 मोहल्ला बसें होंगी.
10. अंबेडकर नगर डिपो में 180 मोहल्ला बसें होंगी.

उत्तरी जोन

11. मुंडका डिपो में 60 मोहल्ला बसें होंगी.
12. नांगलोई डीएमआरसी में 60 मोहल्ला बसें होंगी.
13. नांगलोई डीटीसी डिपो में 180 मोहल्ला बसें होंगी.
14. रिठाला डिपो में 70 मोहल्ला बसें होंगी.
15. कोहाट एन्क्लेव डिपो में 35 मोहल्ला बसें होंगी.
16. नरेला बस डिपो में 180 मोहल्ला बसें होंगी.

दरअसल, मोहल्ला बस योजना दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन और लास्ट माईल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. खासकर उन इलाकों में जहां बड़ी बसों को परिचालन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसे आम लोगों की परिवहन सुविधा के लिहाज से क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है. 

Delhi Triple Murder: दिल्ली के नेब सराय में मां, बाप और बेटी की बेरहमी से हत्या, जानें- घटना के समय कहां गया था बेटा?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
Delhi Weather: दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget