एक्सप्लोरर

Delhi: मंगलवार को रोहिणी में सुंदरकांड का पाठ करेंगे CM केजरीवाल, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Sundarkand Path: आम आदमी पार्टी ने हर महीने के पहले मंगवार को दिल्ली में सुंदरकांड का पाठ कराने का फैसला किया है. इसकी जानकारी दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार (15 जनवरी) को दी.

Delhi News: दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड का पाठ कराने का फैसला हुआ है. राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आप ने ये एलान किया है. इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो अपनी पत्नी के साथ मंगवार (16 जनवरी) रोहिणी के मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करेंगे.

सीएम केजरीवाल का सोशल मीडिया पोस्ट

सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडया एक्स पर लिखा, "सबकी सुख शांति और तरक़्क़ी के लिए कल आम आदमी पार्टी दिल्ली में कई जगह सुंदरकांड का पाठ करवा रही है. मैं अपनी धर्मपत्नी के साथ 3 बजे रोहिणी के मंदिर में सभी भक्तजनों के साथ सुंदरकांड पाठ करूँगा. आप सभी अपनी सुविधानुसार अपने घर के पास होने वाले पाठ में आमंत्रित हैं."

सौरभ भारद्वाज ने दी ये जानकारी

इससे पहले आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी मंगलवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम आयोजित करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि अगले सप्ताह से हर महीने के पहले मंगलवार को शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों और नगर निगम वार्ड सहित 2,600 स्थानों पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इसके लिए आम आदमी पार्टी के भीतर एक संगठन बनाया गया है.

सुंदरकांड महाकाव्य रामचरितमानस का एक अध्याय है, जो भगवान हनुमान को समर्पित है. आप ने यह घोषणा 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले की है. आप सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभी तक औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है. एक सूत्र ने कहा कि हालांकि, मुख्यमंत्री को कुछ दिन पहले एक पत्र मिला था जिसमें कहा गया था कि उन्हें एक औपचारिक निमंत्रण भेजा जाएगा और वह उस दिन अपना कोई और कार्यक्रम नहीं रखें.

MCD की सदन में जबरदस्त हंगामा, मेयर की मेज पर चढ़ गए विपक्षी पार्षद, सिक्योरिटी फोर्स तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget