एक्सप्लोरर

Manish Sisodia News:'डिप्टी सीएम बेकसूर हैं, उनके खिलाफ CBI के पास नहीं है कोई सबूत', सीएम केजरीवाल का दावा

Delhi Liquor Scam: दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति में हेरफेर का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया. 

Manish Sisodia Arrest: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी के साथ राजनीति का पारा भी लगातार ऊपर जाता नजर आ रहा है. उपमुख्यमंत्री सिसोदिया की गिरफ्तारी से तिलमिलाई आम आदमी पार्टी लगातार इसे भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर गंदी राजनीति के तहत की गई कार्रवाई करार दे रही है. आप नेता लगातार बीजेपी के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया की गिरफ्तारी पर उंगली उठाते हुए दावा किया है कि, 'सीबीआई सिसोदिया को गिरफ्तार नहीं करना चाहती थी, लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दबाव में उन्हें ऐसा करना पड़ा'.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ये भी कहना है कि डिप्टी सीएम मनीष बेकसूर हैं, उनके खिलाफ कोई सबूत सीबीआई के पास नहीं है. अपने ट्वीट में लिखा कि "मनीष बेक़सूर हैं, उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है. उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है. मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है. लोग सब देख रहे हैं. लोगों को सब समझ आ रहा है. लोग इसका जवाब देंगे. इससे हमारे हौसले और बढ़ेंगे. हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा."

कोर्ट में जवाब नहीं दे पाई सीबीआई: गोपाल राय

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई कोर्ट में कोई जवाब नहीं दे पाई. सीबीआई सिर्फ रिमांड की मांग करती रही, जबकि कोर्ट के सामने प्रस्तुत करने के लिए ना तो कोई तथ्य थे और ना कोई सबूत. जिस वजह से कोर्ट ने सीबीआई द्वारा सिसोदिया के रिमांड की मांग पर सवाल भी उठाया. कोर्ट ने पूछा जब सिसोदिया से दो बार पूछताछ की है फिर भी रिमांड क्यों मांग रहे हो?, इसका सीबीआई के पास कोई जवाब नहीं था. गोपाल राय ने कहा कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति में हेरफेर का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया है, जबकि इस नीति पर अंतिम मुहर तत्कालीन उपराज्यपाल ने लगाई थी, तो उनसे पूछताछ क्यों नहीं हो रही है? सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि उनका नाम इस मामले में क्यों शामिल नहीं है? अगर निष्पक्ष जांच करानी है तो उपराज्यपाल की भी जांच हो. लेकिन सिसोदिया की गिरफ्तारी इस बात का सबूत है कि ये घोटाले की जांच नहीं बल्कि गंदी राजनीति हो रही है.

आप का उग्र प्रदर्शन, कई हिरासत में 

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में लगातार राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. जहां कांग्रेस और बीजेपी ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आप के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की ओर से भी उनके आरोपों पर काफी आक्रामक जवाब देने का सिलसिला जारी है. आम आदमी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता लगातार बयानबाजी कर इस गिरफ्तारी को बीजेपी की सियासत के तहत की गई कार्रवाई बता रहे हैं. इसके खिलाफ देश भर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन भी किया जारी है. सोमवार को दिल्ली ही नहीं, देश भर में आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया. इस दौरान कई जगहों से आप नेताओं को हिरासत में भी लिया गया.

यह भी पढ़ें:  Manish Sisodia News: 'जिस दिन सामने आएगा ये घोटाला उस दिन आंख मिलाने लायक नहीं बचेंगे सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम' कपिल मिश्रा का दावा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget