एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023: UP-Bihar जाने के लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का ट्रेन में चढ़ना मुश्किल, ऐसा होने पर भगदड़ का खतरा अलग

New Delhi Railway Station: ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी में लोग सामानों के साथ इधर-उधर भागते नजर आए. ट्रेन के रवाना होने तक यह स्थिति बनी रही. ट्रेन में सवार होने के बाद लोगों ने राहत की सांस.

Delhi News: छठ पर्व के मौके पर दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित उछाल आया है. हर दिन लाखों लोग छठ पर्व पर अपने घरों को जाने के लिए दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं. यात्रियों की संख्या को देखते हुए भारतीय रेल की तरफ से नई दिल्ली समेत दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं. ताकि लोगों को प्लेटफॉर्म पर होने वाली भीड़ से बचाया जा सके और उन्हें आराम से ट्रेन में टिकट भी उपलब्ध हो सके. दीवाली के पहले तक तो यह व्यवस्था असरदार साबित हो रही थी, लेकिन दीवाली के बाद छठ पूजा के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों की उमड़ी भीड़ के सामने रेलवे की यह व्यवस्था नाकाफी और त्रुटिपूर्ण नजर आ रही है.

एक तरफ जहां लोग आरक्षित टिकटों के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं और फिर भी उन्हें टिकट नहीं मिल पा रही है तो दूसरी तरफ विशेष ट्रेनें, ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों और उनमें अतिरिक्त कोचों के लगाए जाने के बाद भी लोगों को सामान्य डिब्बों में भेड़-बकरियों की तरह कष्टकारी अनुभव से गुजरना पड़ रहा है. कुछ यात्री तो हर दिन स्टेशन पहुंच रहे हैं और ट्रेनों की दुर्दशा देख कर वापस लौट जा रहे हैं. छठ के त्योहार पर जाना भी लोगों के लिए आवश्यक है, इसलिए लोग उस बुरी स्थिति में भी यात्रा करने की हिम्मत कर ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफॉर्म पर पहुंच रहे हैं.

प्लेटफॉर्म पर भगदड़ की वजह

बिहार जाने वाली एक स्पेशल ट्रेन नंबर 02250 में सवार होने के लिए प्लेटफॉर्म पहुंचे यात्रियों के बीच कल उस वक्त भगदड़ मच गई, जब ट्रेन में कोचों को प्लेटफॉर्म पर दर्शाए गए साईन के अनुसार नहीं लगाया गया. ट्रेन में सवार होने के जल्दबाजी में लोग-बाग सामानों के साथ इधर-उधर भागते नजर आये. ट्रेन के रवाना होने तक यह स्थिति बनी रही और जब लोग ट्रेन में सवार हो गए तब उन्होंने राहत की सांस ली.

ट्रेन सुविधाओं के विस्तार की जरूरत

छठ पूजा के मौके पर ऐसे ही लोगों के लिए यात्रा कष्टकारी बनी हुई है, जो रेल्वे द्वारा की गई ऐसी लापरवाहियों से और भी दुखद बन जाती है. रेलवे ने अपनी तरफ से यूं तो काफी व्यवस्थाएं यात्रियों के लिए कर रखी हैं, लेकिन फिलहाल वे यात्रियों की भीड़ की तुलना में काफी कम साबित हो रही हैं. जिसके लिए रेलवे को स्पेशल ट्रेनों, अतिरिक्त फेरों के साथ अन्य सुविधाओं में विस्तार के बारे में एक बार सोचने की जरूरत है.

Air Pollution: गोपाल राय ने माना आज और ज्यादा जहरीली हुई Delhi की हवा, बताई ये वजह

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget