एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2022: दिल्ली में इस बार बड़े स्तर पर मनाई जाएगी छठ पूजा, सीएम केजरीवाल ने दी ये अहम जानकारी

Delhi Government: इस बार दिल्ली में बड़े स्तर पर छठ पूजा मनाई जाएगी. सीएम केजरीवाल ने इस साल 1100 छठ घाट तैयार किए जाने की बात कही है.

Chhath Puja 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में इस साल छठ बड़े स्तर पर मनाई जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से पिछले दो साल से दिल्ली में लोग छठ का त्यौहार बेहतर तरीके से नहीं मना पाये. अब जब कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं तो इस साल इस त्यौहार को बड़े धूम-धाम के साथ दिल्ली में मनाई जाएगी. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस साल छठ के लिये 1100 छठ घाट तैयार किए जाएंगे. 

1100 घाटों पर मनाई जाएगी छठ पूजा

सीएम अरविंद केजरीवाल ने तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा कि 30 और 31 अक्टूबर को छठ का त्यौहार है. हम सब मिलकर छठी मैया से आशीर्वाद मांगेंगे और सूर्य भगवान की पूजा करेंगे. 2 साल से सार्वजनिक रूप से छठ पूजा नहीं मना पाए थे क्योंकि कोरोना था. उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है तब से हम भव्य रूप से इस त्यौहार को मनाने का सिलसिला चला रहे हैं.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली में छठ पूजा बहुत छोटे स्तर पर मनाई जाती थी. उन्होंने कहा कि 2014 में 69 जगह पर दिल्ली सरकार मनाती थी. सरकार छठ पूजा के लिए 2.5 करोड़ खर्च करती थी लेकिन इस बार 1100 जगहों छठ पूजा मनाई जाएगी. सीएम ने कहा कि इसके लिए 25 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे ताकि छठ पूजा बड़े स्तर पर मनाया जा सके. 

सीएम ने पुख्ता इंतजाम की बात कही

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार बहुत सारी तैयारी की गई है क्योंकि 2 साल से लोग घर में बंद थे और बड़े स्तर पर छठ पूजा नहीं मनाई जा रही थी. सुरक्षा पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस पूरा सहयोग करेगी और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे. हर साल की तरह टेंट, साउंड सिस्टम, कुर्सी- टेबल और LED स्क्रीन का इंतजाम किया जाएगा. दिल्ली में 24 घंटे बिजली है लेकिन अगर कहीं बिजली कट होता है तो पावर बैकअप का इंतजाम किया जाएगा. पीने के पानी का इंतजाम किया गया है और टॉयलेट का भी इंतजाम किया गया है.

इसके साथ ही एंबुलेंस और फर्स्ट एड का भी इंतजाम किया गया है ताकि अगर कोई बीमार हो जाए तो उसको मदद दी जा सके. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना को लेकर भी सतर्क रहने की हिदायत देते हुए कहा कि कोरोना की तीव्रता कम हो गई लेकिन कोरोना पूरी तरह से गया नहीं है. उन्होंने कहा कि इस बात का थोड़ा ध्यान रखिएगा और मास्क जरूर पहनें. हालांकि मास्क ना पहनने पर फाइन हटा दिए गए हैं लेकिन अपनी सुरक्षा अपने हाथ में होती है. उन्होंने कोरोना गाइडलाइंस का ज्यादा से ज्यादा पालन जरूर करने की बात कही.

Delhi Crime: पुलिस ने किया FASTag वॉलेट से लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे बनाते थे निशाना

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget