एक्सप्लोरर

Delhi: 'छात्रों को गुमराह...', CBSE परीक्षा से पंजाबी भाषा हटाने के आरोप पर मंत्री मनजिंदर सिरसा ने AAP को घेरा

Delhi Politics: दिल्ली के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा CBSE ने साफ कर दिया है कि विषयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई लिस्ट सिर्फ उदाहरण के तौर पर हैं.

Delhi News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) पर आरोप लगाया गया कि उसने 10वीं के क्षेत्रीय भाषा के विषयों की लिस्ट से पंजाबी भाषा को हटा दिया है. इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने आपत्ति जताई और सरकार से इस पर सफाई देने की मांग की. इसके बाद पंजाबी भाषा हटाने के आरोप पर सीबीएसई ने स्पष्टीकरण दिया है. जिसके बाद अब दिल्ली सरकार के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने 'आप' पर पलटवार किया है.  

दिल्ली सरकार के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि विषयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई लिस्ट सिर्फ उदाहरण के तौर पर हैं, सभी मौजूदा विषय जारी रहेंगे और पंजाबी भाषा की परीक्षा भी होगी. उन्होंने कहा, "बोर्ड की दोनों-परीक्षा प्रणाली में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके बावजूद पंजाब के आप नेता इस पर गलत जानकारी फैला रहे हैं और छात्रों में भ्रम पैदा कर रहे हैं. छात्रों को गुमराह करना बंद करें और शिक्षा के साथ राजनीति न करें."

CBSE ने क्या कहा?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि साल में दो बार 10वीं बोर्ड एग्जाम सिस्टम से पंजाबी भाषा को नहीं हटाया जाएगा. सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में जारी मसौदा नीति से पंजाबी (कोड 004) के अलावा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए वर्तमान में पेश किए जाने वाले विषयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि यह लिस्ट सांकेतिक है. 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छात्रों के लिए वर्तमान में उपलब्ध सभी विषय दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली में जारी रहेंगे. यह स्पष्टीकरण उस आलोचना के जवाब में आया, जिसके बाद नवीनतम मसौदा नीति में सूचीबद्ध दूसरी भाषाओं में पंजाबी का उल्लेख नहीं किया गया, जबकि अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल किया गया. नए नियमों के अनुसार, छात्र एक बार या दोनों बार परीक्षा का विकल्प चुन सकेंगे. पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च के बीच और दूसरी परीक्षा 5 मई से 20 मई के बीच आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन AAP विधायकों की एंट्री पर रोक, आतिशी बोलीं- 'सारी हदें पार हो गईं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget