एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा परिसर में AAP विधायकों की एंट्री पर रोक, आतिशी बोलीं- 'सारी हदें पार हो गईं'

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा सत्र में विपक्षी आप विधायकों को परिसर में प्रवेश से रोक दिया गया. आप के 21 विधायकों को सस्पेंड किया गया था और अब उन्हें परिसर में भी आने नहीं दिया जा रहा.

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा सत्र का आज (गुरुवार, 27 फरवरी) तीसरा दिन है. इस बीच विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को दिल्ली विधानसभा परिसर में एंट्री करने से रोक दिया गया. सत्र के दूसरे दिन ही आप के 21 विधायकों को पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. अब उनके परिसर में भी आने पर रोक लगा दी गई है. इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष आतिशी बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार पर हमलावर हैं. 

आप नेता आतिशी ने आरोप लगाया है कि आप विधायकों ने 'जय भीम' के नारे लगाए थे, इसलिए उन्हें सत्र से निलंबित कर दिया गया था. आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भाजपा वालों ने सरकार में आते है तानाशाही की हदें पर कर दी. ‘जय भीम’ के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया और आज आप विधायकों को विधान सभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा. ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधानसभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा."

विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे निलंबित विधायक
सदन परिसर में जाने की परमिशन न मिलने पर आम आदमी पार्टी के निलंबित विधायक स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से मुलाकात कर सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि सत्र के दूसरे दिन जब उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण जारी था, तब आम आदमी पार्टी के विधायक सदन में हंगामा कर रहे थे. इस वजह से स्पीकर ने वहां मौजूद सभी 21 विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया था. इसकी मियाद शुक्रवार (28 फरवरी) तक है. हालांकि, अमानतुल्लाह खान उस दौरान वहां मौजूद नहीं थे, इसलिए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं हुई.

आज सदन की कार्यवाही में इन बिंदुओं पर चर्चा
दिल्ली विधानसभा में आज (गुरुवार, 27 फरवरी) डिप्टी स्पीकर के चुनाव और शराब नीति पर बहस जारी रहेगी. दिल्ली विधानसभा का सत्र आज सुबह 11.00 बजे शुरू होगा. सदन में विशेष उल्लेख (नियम-280) के तहत सदस्य कुछ अहम मुद्दे उठा सकते हैं. इसके बाद डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा. 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डिप्टी स्पीकर के लिए मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसका समर्थन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा करेंगे. वहीं, अनिल कुमार शर्मा भी यही प्रस्ताव रखेंगे, जिसका समर्थन गजेंद्र सिंह यादव करेंगे. इसके अलावा, दिल्ली में शराब नीति को लेकर बनी CAG (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) की रिपोर्ट पर चर्चा जारी रहेगी. यह रिपोर्ट 25 फरवरी को सदन में रखी गई थी.

क्योंकि आम आदमी पार्टी के 22 में से 21 विधायकों को सस्पेंड किया जा चुका है इसलिए सदन में हंगामे के आसार कम हैं. हालांकि, बाहर आम आदमी पार्टी के विधायकों का प्रदर्शन जारी रह सकता है.

यह भी पढ़ें: मुस्तफाबाद से BJP विधायक मोहन सिंह बिष्ट होंगे दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर! जानें- उनका सियासी सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget