एक्सप्लोरर

Delhi Power Cut: 'बिजली कटौती पर जनता को न करें भ्रमित', वीरेंद्र सचदेवा का आतिशी पर बड़ा आरोप

Delhi Power Cut News: वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली की जनता सब कुछ जानती है. AAP सरकार और डिस्कॉम के बीच मिलीभगत से वर्षों से बिजली उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है.

Virendra Sachdeva on Atishi: दिल्ली में हाल ही में बिजली कटौती को लेकर आप-बीजेपी के बीच सियासी आरोप प्रत्यारोप चरम पर पहुंच गया है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना और आम आदमी पार्टी के नेताओं पर जनता को भ्रमित करने और झूठ फैलाने का आरोप लगाया है.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता जानती है कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल सरकार और निजी राजधानी पावर डिस्कॉम के बीच मिलीभगत से वर्षों से बिजली उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है.

'साजिश रच रही हैं आतिशी'

उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) ने पहले भी पी.पी.ए.सी. और अन्य हेड्स के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं के शोषण को उजागर किया है. अब, जब दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने की संभावना है तो कार्यवाहक मुख्यमंत्री साजिश रच रही हैं. डिस्कॉम को अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रही हैं.

ब्रेकडाउन को ठीक करने में जानबूझकर देरी

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में कहीं भी बिजली कटौती नहीं हो रही है, लेकिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री और पावर डिस्कॉम की सांठगांठ के कारण छोटे-मोटे ब्रेकडाउन को ठीक करने में जान बूझकर देरी की जा रही है. बीजेपी अध्यक्ष ने चुनौती दी कि अगर आतिशी के पास कोई सटीक जानकारी है, तो वे बताएं कि दिल्ली के कौन से इलाके में बिजली कटौती हो रही है?

पावर डिस्कॉम को चेतावनी, होगी जांच

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने पावर डिस्कॉम को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के साथ मिलकर किसी भी तरह की कटौती करते हैं या ब्रेकडाउन को ठीक करने में अनावश्यक देरी करते हैं, तो सरकार गठन के बाद उनके खिलाफ जांच की जाएगी.

CM ने लगाए थे ये आरोप

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सचदेवा का यह बयान कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी की उस प्रेस वार्ता के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी की सरकार के हटते ही दिल्ली में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती शुरू हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के सत्ता में आते ही सिर्फ तीन दिनों में ही दिल्ली का पावर सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हो गया है.

आतिशी ने कहा कि आम जनता के साथ-साथ बीजेपी के कार्यकर्ता भी सोशल मीडिया पर बिजली कटौती की शिकायतें कर रहे हैं.  लोग अब इन्वर्टर खरीदने पर मजबूर हो गए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि कई लोगों ने उन्हें फोन कर कहा कि इस बार चुनाव में उनसे गलती हो गई कि उन्होंने बीजेपी की सरकार को समर्थन दिया.

3 दिन में दिल्ली को बना दिया यूपी

उन्होंने बीजेपी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि महज तीन दिनों में ही दिल्ली को उत्तर प्रदेश जैसा बना दिया गया है. उन्होंने आशंका जताई कि अगर फरवरी में ही इतने लंबे पावर कट हो रहे हैं, तो गर्मी के मौसम में मई, जून और जुलाई में क्या स्थिति होगी?

Delhi CM: बीजेपी में CM पोस्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार, आतिशी के आरोप पर बांसुरी ने पेश की सफाई

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: बीच सड़क पर कांस्टेबल का खूनी खेल! पत्नी को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात CCTV में कैद
दिल्ली: बीच सड़क पर कांस्टेबल का खूनी खेल! पत्नी को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात CCTV में कैद
दिल्ली में 'मौत का गड्ढा': खेत में खेल रहे दो मासूमों की डूबने से मौत, FIR दर्ज
दिल्ली में 'मौत का गड्ढा': खेत में खेल रहे दो मासूमों की डूबने से मौत, FIR दर्ज
मयूर विहार फेज-3 में बदमाशों का तांडव, कॉलोनी में घुसकर महिलाओं-बच्चों समेत 15 लोगों को पीटा
मयूर विहार फेज-3 में बदमाशों का तांडव, कॉलोनी में घुसकर महिलाओं-बच्चों समेत 15 लोगों को पीटा
दिल्ली: प्यार में 17 साल के लड़के की हत्या! प्रेमिका के भाई ने चाकू से गोदकर मार डाला
दिल्ली: प्यार में 17 साल के लड़के की हत्या! प्रेमिका के भाई ने चाकू से गोदकर मार डाला

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget