एक्सप्लोरर

Delhi Liquor Policy Case: 9 घंटे तक चली सीबीआई की पूछताछ, सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछे गए 56 सवाल

Arvind Kejriwal CBI Questioning: शराब घोटाला मामले में पूछताछ के दौरान दिल्ली के सीएम से सीबीआई ने 56 सवाल पूछे. अरविंद केजरीवाल ने खुद इसकी जानकारी दी है.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रविवार को अपनी पूछताछ में उनसे आबकारी नीति (Liquor Policy Case) के संबंध में 56 सवाल पूछे. केजरीवाल सुबह 11.05 बजे सीबीआई मुख्यालय में जांच में शामिल हुए और लगभग 8.15 बजे समाप्त होने से पहले पूछताछ 9 घंटे तक चली, जिसके बाद वह सीबीआई मुख्यालय से अपने आवास के लिए निकल गए.

सीएम केजरीवाल से पूछे गए 56 सवाल

उन्होंने अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडियाकर्मियों से कहा कि उनसे 56 सवाल पूछे गए और उन्होंने सभी के जवाब दिए. केजरीवाल ने कहा, 'आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है. हमने कुछ भी गलत नहीं किया. उन्होंने मुझसे 56 सवाल पूछे. पूरा मामला फर्जी है. उनके पास हमारे खिलाफ कुछ भी नहीं है. कोई सबूत नहीं है. पूरा मामला गंदी राजनीति का है.' अभी तक केजरीवाल को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए कोई तारीख नहीं दी गई है. केजरीवाल से आप नेता विजय नायर, व्यवसायी समीर महेंद्रू और नीति के लागू होने से पहले लीक होने के बारे में पूछा गया. 

सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने उनका बयान दर्ज किया. इस मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है और अब वे सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में हैं. दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस मामले में सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह सलाखों के पीछे हैं. दिल्ली पुलिस ने किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए सीबीआई मुख्यालय और उसके आसपास धारा 144 लगा दी थी और 1,305 आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में आज कोरोना के 1634 केस, पॉजिटिविटी रेट लगभग 30 प्रतिशत, 3 मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget