एक्सप्लोरर

Elvish Yadav Case: एल्विश यादव की एक बार फिर बढ़ी मुश्किलें, गुरुग्राम में FIR दर्ज, इस यूट्यूबर के साथ मारपीट का आरोप

FIR Against Elvish Yadav: पीड़ित यूट्यूबर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर भविष्य में मेरे साथ कुछ भी दुर्भाग्यपूर्ण होता है, तो एल्विश यादव को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.

Gurugram FIR Against Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं. बिग बॉस के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम में FIR दर्ज की गई है. यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह कथित तौर पर एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं. 

जानकारी के मुताबिक एल्विश यादव जिस शख्स को पीटते नजर आ रहे हैं, वो सोशल मीडिया पर Maxtern नाम से मशहूर यूट्यूबर सागर ठाकुर हैं. एल्विश ने सागर ठाकुर को गुरुग्राम मिलने के लिए बुलाया था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया.

एल्विश यादव की बढ़ीं मुश्किलें

वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि एल्विश यादव कुछ साथियों के साथ Maxtern नाम से मशहूर यूट्यूबर को पीट रहे हैं. पीड़ित यूट्यूबर की शिकायत के बाद एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम थाने में मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि इससे पहले पिछले साल भी एल्विश के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था. उनका नाम एक रेव पार्टी में सामने आया था, जहां कथित तौर पर सांप और उसके जहर से संबंधित मामले में उनपर आरोप लगाए गए थे.

पीड़ित यूट्यूबर का क्या है आरोप?

उधर, Maxtern नाम से फेमस यूट्यूबर सागर ठाकुर ने आरोप लगाया है कि उन बेरहमी से हमला किया गया और मारपीट की गई. उन्होंने आरोप लगाया है कि एल्विश यादव ने मुझे जान से मारने की धमकी दी. सागर ठाकुर ने बताया कि सारे सबूत इंटरनेट पर उपलब्ध है लेकिन, जब मैं एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन गया तो SHO ने इसे आईपीसी 147, 149, 323 और 506 के तहत दर्ज किया. दुर्भाग्य से ये जमानती धाराएं हैं और हत्या के प्रयास के स्पष्ट सबूत के बावजूद कोई गैर-जमानती धाराएं नहीं लगाई गई हैं

गैर जमानती धारा के साथ FIR की मांग

यूट्यूबर सागर ठाकुर ने गुरुग्राम पुलिस, डीसी गुरुग्राम, हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को टैग करते हुए लिखा है कि एल्विश के खिलाफ हत्या के प्रयास के लिए गैर जमानती धारा के साथ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए. अगर भविष्य में मेरे साथ कुछ भी दुर्भाग्यपूर्ण होता है, तो एल्विश यादव को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक यूट्यूबर सागर ठाकुर ने यूट्यूबर एल्विश यादव और उसके फैंस को टारगेट करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स शेयर किए थे. कुछ ट्वीट्स में सागर ठाकुर ने एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी की एक क्रिकेट मैच के दौरान खींची तस्वीर को शेयर किया था. जिसके बाद एल्विश यादव नाराज हो गया और सागर ठाकुर को मिलने के बहाने उसके साथ मारपीट की.

ये भी पढ़ें:

Boating in Gurugram: गुरुग्राम वन विभाग ने सकतपुर में अवैध बोटिंग का किया पर्दाफाश, सरपंच सहित दो लोगों के खिलाफ FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget