एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में पुराने वाहनों के खिलाफ शुरू हुआ अभियान, पहले दिन जब्त की गई 50 गाड़ियां

Delhi Old Vehicles: दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए परिवहन विभाग ने पुराने वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया है. इसके तहत पुराने वाहनों को जब्त कर सीधे स्क्रैप के लिए भेजा जाएगा.

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के प्रयास में दिल्ली सरकार कई कारगर कदम उठा रही है. इस कड़ी में दिल्ली में 10 साल से पुराने पेट्रोल वाहन और 15 साल से ज्यादा के डीजल वाहनों को दिल्ली में चलाने पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद इन नियमों का उल्लंघन कर दिल्ली की सड़कों पर कई वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं. जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने एक बड़े अभियान की शुरुआत की है. इसके तहत प्रतिबंधित वाहनों को जब्त कर सीधे स्क्रैप करने के लिए भेजा जाएगा. 

वाहनों को जब्त कर सौंपा जाएगा स्क्रैप डीलर को

29 मार्च से शुरू किए गए इस अभियान के लिए दर्जन भर से ज्यादा समर्पित टीमों का गठन किया गया है, जो अपने-अपने इलाकों में ऐसे वाहनों को जब्त कर स्क्रैप करने के लिए भेजेंगे. इन टीमों में पंजीकृत स्क्रैप डीलर भी क्रेन के साथ शामिल होंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाहनों को जब्त कर पंजीकृत स्क्रैप डीलर को सौंप दिया जाएगा. स्क्रैप यूनिट में इन वाहनों को लाकर इनकी कीमत निकाली जाएगी और कीमत संबंधित वाहन मालिकों को दी जाएगी. सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे खड़े पुराने वाहनों को भी जब्त किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने 2018 से लगा रखी है रोक

गौरतलब है कि, सुप्रीम कोर्ट ने 2018 से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों के चलने पर रोक लगा रखा है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) भी ऐसे वाहनों के चलने की अनुमति नहीं देता है. ऐसे वाहनों के खिलाफ पहली बार इस तरह का बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार पुराने वाहनों की कीमत दी जाएगी.

एनओसी लेकर दूसरे राज्य में चलाने या फिर इलेक्ट्रिक में बदलवाने का है विकल्प

बता दें कि दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने पिछले 5 वर्षों में करीब 54 लाख पुराने वाहनों का पंजीकरण रद्द किया है. ये वाहन 2007 से लेकर 2012 तक के पंजीकृत हैं. सरकार ने इन वाहनों को लेकर 3 विकल्प दिए हैं. ऐसे वाहन मालिक परिवहन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेकर अपने वाहन को अन्य राज्यों में पंजीकृत करा लें, दूसरा, इन वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलवा लें या फिर इन्हें स्क्रैप करा लें. अन्यथा सार्वजनिक स्थानों पर मिलने पर जब्त कर उसे स्क्रैप कर दिया जाएगा.

समय पूरा करने वाले वाहनों के खिलाफ हर दिन होगी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 19 पंजीकृत डीलरों को अनुमति दी गई है. लेकिन अभी 4 के पास ही पंजीकृत वाहन स्क्रैप यूनिट हैं. परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब दिल्ली में 10 साल से पुराना कोई डीजल वाहन व 15 साल से पुराना कोई पेट्रोल वाहन नजर नहीं आएगा. प्रत्येक दिन जो भी वाहन अपना समय पूरे करते जाएंगे, उनका पंजीकरण निरस्त होता जाएगा, साथ मे कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी. आपको बता दें कि इस मुहिम की शुरुआत कल से हो चुकी है और इस अभियान के पहले दिन 50 गाड़ियो को जब्त कर जिसे सीधा स्क्रैप डीलर को भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें :- Delhi Covid Cases: कोरोना पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज बोले- धबराने की जरूरत नहीं, सतर्क रहें

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
प्रदर्शनकारियों पर NSA के 'आदेश' को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
प्रदर्शनकारियों पर NSA के 'आदेश' को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget