एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: बीजेपी का दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रचंड प्रदर्शन, CM Kejriwal से इस्तीफे की मांग

BJP Protest: बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली के कई हिस्सों में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर तैनात दिखे.

BJP Protest Against Delhi Government: भारतीय जनता पार्टी सांसद रमेश बिधूड़ी सहित पार्टी के कई नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली इलाके में प्रचंड प्रदर्शन किया. बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल सरकार की रद्द की जा चुकी शराब नीति के खिलाफ यह प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की. बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली के हिस्से में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया था. 

बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को रोक दिया था. वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए डीडीयू मार्ग पर अवरोधक भी लगाए गए थे. दरअसल, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर ही आम आदमी पार्टी (आप) का कार्यालय स्थित है. यही वजह दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आप कार्यालय की ओर नहीं जाने दिया. 

भ्रष्टाचार में डूबी है AAP सरकार

दिल्ली बीजेपी सांसद रमेश ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार (AAP Government) भ्रष्टाचार के आंकठ में डूबी है. दिल्ली आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है. इसके बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार जनता को मूल मुद्दे से भटकाने के लिए इधर उधर की बातें करती है. दिल्ली शराब घोटाले पर अभी तक केजरीवाल सरकार ने कोई भी जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ाई को जारी रखेंगे. ये सरकार दिल्ली की जनता को बरगला रही है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. आप के भ्रष्टाचारियों ने घोटाले को अंजाम देने के लिए शराब माफियाओं का साथ दिया है. उन्हीं के हित में दिल्ली आबकारी नियमों में बदलाव किया गया.  बता दें कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. सात दिनों तक मनीष सिसोदिया सीबीआई हिरासत में रहे थे. उसके बार राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. आज मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई है. 

य​ह भी पढ़ें:  Delhi Fire News: त्रिलोकपुरी में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत, पुलिस जांच जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget