एक्सप्लोरर

Watch: विधानसभा में AAP विधायकों पर भड़के मोहन सिंह बिष्ट, 'जिस दिन मैं चेयर पर बैठा ना...'

Delhi Assembly Session 2025: मोहन सिंह बिष्ट ने आप विधायकों पर बरसते हुए कहा कि सदन की कोई मर्यादा होती है. इस तरह से विधानसभा में प्लेकार्ड नहीं दिखाया जाना चाहिए.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू होने के बाद से ही लगातार हंगामा हो रहा है. बीजेपी कैग की रिपोर्ट पेश कर रही है तो आप इसके विरोध में हंगामा कर रही है. उनकी तरफ से प्लेकार्ड भी दिखाया जा रहा है जिसपर बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट भड़क गए. उन्होंने कहा कि अगर मैं अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा तो तुम्हें तुरंत बाहर निकालूंगा.

मोहन सिंह बिष्ट का यह रूप 3 मार्च को विधानसभा में देखने को मिला जब विपक्षी आप के विधायक प्लेकार्ड दिखा रहे थे. इस पर अपनी सीट से उठते हुए मोहन सिंह ने कहा, '' आप 10-11 साल का भूल नहीं पा रहे. और इस सदन की कोई मर्यादा है. हम बताएंगे कैसे हाउस चलता है.... सुनो...तुम्हें अध्यक्ष जी का धन्यवाद करना चाहिए.''

'सदन है मच्छी बाजार नहीं'

उन्होंने बोलना जारी रखा और उनके तेवर और तीखे हो गए. उन्होंने कहा, ''जिस दिन मैं चेयर पर बैठा ना मैं तुम्हें तुरंत बाहर निकालूंगा. क्या है ये सदन, ये मच्छी बाजार नहीं है. ये तुम्हारा सदन नहीं है. यहां दिल्ली के लोगों ने हमको चुनकर भेजा है. प्ले कार्ड दिखाना क्या है. अध्यक्ष जी आप चेतावनी दें कि कोई दोबारा प्लेकार्ड ना दिखाए.  ये बहुत गलत तरीका है.''

रेखा गुप्ता की सरकार ने आप सरकार के प्रदर्शन पर कैग की रिपोर्ट पेश की है. इसमें आबकारी नीति और स्वास्थ्य को लेकर बड़े दावे किए गए हैं. इसमें बताया गया है कि आबकारी नीति से राजस्व को दो हजार करोड़ से अधिक का घाटा हुआ है. बीजेपी ने दावा किया कि कोविड के वक्त आप की सरकार ने घोटाले किए, नकली दवाइयां खरीदीं.

सतीश उपाध्याय के भी दिखे तीखे तेवर

सदन में नेता प्रतिपक्ष आतिशी भी काफी मुखर हैं और उनकी सत्ता पक्ष से नोंक-झोंक देखी गई है. सतीश उपाध्याय ने आतिशी पर निशाना साधते हुए सदन में कहा, '' हमारी बार-बार उठने की आदत नहीं है. सदन मर्यादा से चलता है. बार-बार नेता प्रतिपक्ष का बचकाने तरीके से व्यवहार करना, खड़े हो जाना, बार-बार बोलना किसी भी चीज पर बोलना और सब सदस्यों पर बोलना कि सारे सदस्यों ने वीडियो बनाई है तो यह साबित करे. या फिर माफी मांगें. हर चीज में बोलती हैं. 10-10 बार सदन से खड़ी हो रही हैं. फोटो दिखा रहे हैं , कोई रूल नहीं है. इनको बाहर करना चाहिए.''

ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा में 'स्वास्थ्य घोटाले' पर हुआ हंगामा, CM रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
Delhi Traffic Advisory: आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट
आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट
CJP Protest: सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget