एक्सप्लोरर

इंडिया गेट का नाम होगा भारत माता द्वार? PM मोदी को भेजी गई चिट्ठी, 'आपके कार्यकाल में मुगल...'

Delhi News: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का कहना है कि जिस तरह राजपथ का नाम कर्तव्य पथ किया गया, उसी प्रकार इंडिया गेट का नाम बदलकर भारत माता द्वार करने की जरूरत है. 

Delhi Latest News: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा कि आपके नेतृत्व में भारत के 140 करोड़ भारतीय भाई-बहनों के दिल में राष्ट्र प्रेम एवं भारतीय संस्कृति के प्रति प्यार में समर्पण की बड़ी भावना है. आपके कार्यकाल में मुगल आंक्रांता और लुटेरे अंग्रेजों द्वारा दिए गए घाव को भरा गया है. आपने गुलामी के दाग को धोया है. इससे पूरे भारत में खुशी का माहौल है.

उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा, "आपके कार्यकाल में मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर बनी रोड का नाम बदलकर ए.पी.जे. कलाम रोड किया गया, उसी तर्ज पर इंडिया गेट पर लगे किंग जॉर्ज पंचम की मूर्ति हटाकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाए. जिस तरह आपने राजपथ का नाम कर्तव्य पथ किया उसी प्रकार इंडिया गेट का नाम बदलकर भारत माता द्वार करने की आवश्यकता है."

'देशभक्तों को यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि'

जमाल सिद्दीकी ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि इंडिया गेट को भारत माता द्वार करना उस स्तंभ पर दर्ज हजारों शहीद देशभक्तों के नाम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरे प्रस्ताव पर विचार कर इंडिया गेट का नाम भारत माता द्वार करें.

'नवंबर में दर्ज कराया था सज्जाद नोमानी के खिलाफ मुकदमा' 

बीजेपी के एक नेता ने इस्लामी धर्मगुरु मौलाना सज्जाद नोमानी के खिलाफ यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने केंद्र में बीजेपी सरकार का समर्थन करने वाले मुसलमानों के सामाजिक बहिष्कार का आह्वान करते हुए एक "फतवा" जारी किया है.

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी इससे पहले 22 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आए थे. उस समय उन्होंने दिल्ली के तुगलक रोड थाने में इस्लामी धर्मगुरु मौलाना सज्जाद नोमानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. 

सिद्दीकी ने पुलिस को बताया था कि व्यापक रूप से अपने वीडियो में नोमानी ने कथित तौर पर कहा है कि बीजेपी का समर्थन करने वाले मुसलमानों को बहिष्कृत कर दिया जाना चाहिए, उनका अभिवादन करने से मना कर दिया जाना चाहिए. बीजेपी समर्थक मुसलमानों का पूर्ण सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए. नोमानी ने कथित तौर पर यह भी कहा है कि ऐसे व्यक्तियों को इस्लाम के दायरे से बाहर माना जाना चाहिए. 

Delhi Election 2025: 'रमेश बिधूड़ी को सीएम का चेहरा बनाएगी बीजेपी', संजय सिंह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget