एक्सप्लोरर

Ghaziabad: गाजियाबाद में अब BJP पार्षद की चेन छीन स्नैचर फरार, बीते हफ्ते विधायक की मां के कुंडल लूटे थे

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बदमाश बीजेपी पार्षद की सोने की चेन छीन कर बाइक पर फरार हो गए. इस मामले में पार्षद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Ghaziabad Chain Snatching: दिल्ली एनसीआर से आए दिन लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन बीते हफ्ते में गाजियाबाद (Ghaziabad) से ऐसी 2 घटनाएं सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है. क्योंकि अब लुटेरे के निशाने पर नेता भी आने लगे हैं. बीते शुक्रवार गाजियाबाद के प्रताप विहार से लूट की ऐसी घटना सामने आई जिसने सबको चौंका दिया था, जहां कुछ स्नेचरों ने बीजेपी (BJP) विधायक प्रदीप चौधरी की मां के कुंडल लूट लिए.

स्नेचरों के हौसले इतने बुलंद है कि वो यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने फिर बीजेपी नेता के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. दरअसल स्नेचरों ने आज बीजेपी पार्षद की चेन छीन ली और यह मामला गुरुवार 15 सितंबर की सुबह का है. बता दें कि जिले में बीते कई दिनों से ऐसी लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं, कई घटनाओं की तो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुके हैं लेकिन अब तक लुटेरों को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

आज बुधवार को हुई स्नेचिंग की घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैभव खंड इलाके का है, जहां कुछ बदमाशों ने बीजेपी पार्षद अभिनव जैन की सोने की चेन छीन ली और वह फरार हो गए. बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर घटना को अंजाम दिया और ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. उसके बाद पार्षद ने इस मामले में पुलिस से लिखित शिकायत की है. पुलिस को शिकायत देते हुए पार्षद ने लिखा कि आज वह इंदिरापुरम इलाके के वैभव खंड में बने पार्क में जनता से बातचीत करने गए हुए थे. जनता से बातचीत खत्म होने के बाद वह पार्क से बाहर निकल कर कुछ लोगों से बात कर रहे थे तभी किसी ने रोड से उन्हें अपनी तरफ खींचा और कुछ फटने की आवाज आई. जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो दो युवक उनकी चैन को खींचकर भाग चुके थे. उन्होंने बताया कि उनकी सोने की चैन में कुछ दुर्लभ पत्थर और रुद्राक्ष थे जिसे वह 20 सालों से पहन रहे थे.

इससे पहले शुक्रवार को भी बुलंदशहर सदर के बीजेपी विधायक प्रदीप चौधरी की मां के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया गया था. बीजेपी विधायक की मां से बदमाशों ने कुंडल लूट लिए थे, जब वह सुबह अपने छोटे बेटे के साथ घूमने निकली थीं. इस दौरान कुछ बदमाश बाइक पर घूमते हुए वहां पहुंचे और कान से कुंडल लूटने के लिए तमंचा तान दिया. जब कान के कुंडल नहीं निकले तो बदमाशों ने कटर से दोनों कान पर कट लगा दिया. इस मामले में बीजेपी विधायक प्रदीप चौधरी ने पुलिस के अधिकारियों से भी बात की थी. 

Noida News: चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम फिर से होगा शुरू, अधर में लटकी योजना को केंद्र से फंड मिलने का इंतजार

Gurugram Snatching: झपटमार से झड़प में महिला चलते ऑटोरिक्शा से गिरी, बदमाश मोबाइल लेकर फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget