एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में AAP का प्रदर्शन कैंसिल, BJP ने कसा तंज, कहा- 'इनके पास 400 कार्यकर्ता भी...'

Delhi CM House Renovation: बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन था, जिसे अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया और बीजेपी के आगे सरेंडर कर दिया.

CM Arvind Kejriwal House Renovation: दिल्ली (Delhi) में फिलहाल गर्मी का पारा भले ही कम हो, लेकिन सियासी तापमान राजधानी में काफी बढ़ा हुआ है. आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी (BJP) में लगातार वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी कड़ी में गुरुवार को बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के सौंदर्यीकरण पर खर्चे गए 45 करोड़ रुपये के मामले को लेकर सीएम आवास के बाहर विशाल प्रदर्शन किया था. इस मामले के सामने आने के बाद से ही बीजेपी लगातार, आप पर हमलावर बनी हुई है.

वहीं, बीजेपी के प्रदर्शन के जवाब में आप की तरफ से भी शुक्रवार को एक प्रदर्शन किया जाना था, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रदर्शन रद्द कर दिया गया. आप के प्रदर्शन को रद्द किए जाने का दावा करते हुए बीजेपी के नेता प्रवीण शंकर कपूर ने एक वीडियो जारी किया. उन्होंने दावा करते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल मैदान से भागे, बीजेपी के आगे किया सरेंडर, बीजेपी के खिलाफ शुक्रवार को घोषित प्रदर्शन वापस लिया गया. आप सीएम के बंगले पर 45 करोड़ उड़ाने के बाद लगे आरोपों का कोई जवाब नहीं दे पा रही है."

'पीएम को लेकर अनर्गल बातें कह रहे हैं सीएम केजरीवाल'

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि बीते कई दिनों से सीएम केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री को लेकर अनर्गल बातें कह रहे हैं. शुक्रवार को आप का बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन था, उसे अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया. हमारे सूत्र बताते हैं कि इनके पास प्रदर्शन के लिए 400 कार्यकर्ता भी इकट्ठा नहीं हो पा रहे हैं. इस वजह से उन्होंने अपने प्रदर्शन को रद्द कर दिया है और बीजेपी के आगे सरेंडर कर दिया है. इनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी अब पूछ रहे हैं कि बंगले पर खर्च किए गए 45 करोड़ रुपये का हिसाब दिल्ली के मुख्यमंत्री क्यों नहीं देते हैं?

'केजरीवाल नहीं दे पा रहे 45 करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब'

गुरुवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तो उन्होंने कहा था कि बीजेपी के खिलाफ शुक्रवार को आप की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. यह धरना-प्रदर्शन कैंसिल हो गया. प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि आप ने अब बीजेपी के आगे सरेंडर कर दिया है और उनके पास कोई शब्द नहीं है. 45 करोड़ रुपये जो उन्होंने अपने बंगले पर खर्च किए हैं. इसके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए शुक्रवार का प्रदर्शन इन लोगों ने रद्द कर दिया है.

आप कार्यकर्ता खुद को ठगा महसूस कर रहे- प्रवीण शंकर कपूर 

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि इतने जोरों-शोरों से प्रचार-प्रसार करने के बाद भी इनके कार्यकर्ता इकट्ठा नहीं हुए. आप का कार्यकर्ता भी आज जानना चाहता है कि दिल्ली में हुए शराब घोटाले का पैसा कहां गया? आज आप का कार्यकर्ता यह भी जानना चाहता है कि आखिर 45 करोड़ रुपये का खर्च जो आवास पर किया गया है, उसका हिसाब केजरीवाल क्यों नहीं दे रहे? आज आप का कार्यकर्ता भी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. इसी वजह से आप कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे, ऐसे में प्रदर्शन रद्द कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी, कहा- 'चुल्लू भर पानी में...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 16 बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, जनपथ, राजीव चौक, CS पर नहीं मिलेगी ट्रेन
दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 16 बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, जनपथ, राजीव चौक, CS पर नहीं मिलेगी ट्रेन
दिल्ली प्रोटेस्ट के 48 घंटे के भीतर 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के मामले में भी केस
दिल्ली प्रोटेस्ट के 48 घंटे के भीतर 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के मामले में भी केस
बंगाल से दिल्ली एयरलिफ्ट की जाएगी CRPF की 20 बटालियन, राजधानी में तैनात होंगे 2000 जवान
बंगाल से दिल्ली एयरलिफ्ट की जाएगी CRPF की 20 बटालियन, राजधानी में तैनात होंगे 2000 जवान
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget