एक्सप्लोरर

Delhi Politics: समय से आधा घंटे पहले अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव भी रहे साथ

Delhi News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे. नीतीश के साथ तेजस्वी यादव भी सीएम आवास पर मौजूद हैं.

Nitish Kumar Meet Arvind Kejriwal: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रविवार को दिल्ली दौरे पर आए हैं. इस दौरान वे आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे. तेजस्वी यादव, संजय झा, मनोज झा, ललन सिंह भी उनके साथ रहे. मुलाकात का समय सुबह 11:30 बजे के लिए प्रस्तावित था, लेकिन सीएम नीतीश कुमार आधा घंटा पहले ही सीएम केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंच गए. 

पिछले हफ्ते ही महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी अरविंद केजरीवाल से दिल्ली आकर मुलाकात की थी. विपक्षी एकता को मजबूत बनाने के प्रयासों के बीच नीतीश लगातार नेताओं से मिल रहे हैं. केजरीवाल केंद्र के अध्यादेश पर नीतीश कुमार से भी चर्चा कर सकते हैं. कल दिल्ली के सीएम ने कहा था कि वह केंद्र के एनसीसीएसए अध्यादेश को लेकर विपक्षी दलों से बात करेंगे.

2024 चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश

आपको बता दें कि नीतीश कुमार साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं और लगातार विपक्ष के नेताओं से मिल रहे हैं. कहा जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक तकरीबन 15 विपक्षी दलों के नेताओं से संपर्क साधा है. नीतीश कुमार ने सबसे पहले दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी.  इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें: Delhi Transfer Posting Row: 'सीएम केजरीवाल के निर्णय को मानना LG की बाध्यता', आतिशी बोलीं- 'दिल्ली की चुनी हुई सरकार को पूरी ताकत मिले वरना...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget