एक्सप्लोरर

दिल्ली में JDU दफ्तर के सामने छात्रों का प्रदर्शन, BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का विरोध

BPSC Students Protest: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दिल्ली के गांधी विहार में बिहार के छात्र इकट्ठे हुए. दिल्ली में ये सैंकड़ों छात्र परीक्षा फिर से आयोजित कर रहे हैं.

BPSC Student Protest: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) के 13 दिसंबर में हुए एग्जाम को रद्द करने की मांग को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. रविवार को पुलिस ने इन छात्रों पर वाटर कैनन की बौछार के साथ-साथ लाठीचार्ज भी किया. अब इसके विरोध में दिल्ली में छात्र सड़कों पर उतरना शुरू हो गए हैं.

सोमवार को दिल्ली के गांधी विहार के ई ब्लॉक पर बिहार के छात्र एकत्रित हुए. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सैंकड़ों छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. ये छात्र बिहार में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध कर रहे हैं. साथ ही इनकी भी मांग है कि बीपीएससी द्वारा दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए.

वाटर कैनन का प्रयोग
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी रविवार (29 दिसंबर) की शाम सड़क पर उतर गए. इस दौरान गांधी मैदान के आसपास की स्थिति तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हटाने के लिए बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया. साथ ही उन्हें तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया गया.

अभ्यर्थी रविवार सुबह छात्र संसद में भाग लेने गांधी मैदान पहुंचे थे. वहां से जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास जाने के लिए मार्च शुरू किया। हालांकि, पुलिस जेपी गोलंबर पर उन्हें रोक दिया. इसके बाद अभ्यर्थी वहीं सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इसके बाद जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से क्षेत्र को खाली करने का अनुरोध किया. लेकिन, जब छात्र वहां से हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने बल प्रयोग का रास्ता अपनाया. इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और फिर लाठीचार्ज की. फिलहाल गांधी मैदान इलाके में पुलिस की भारी तैनाती है. कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है.

ये भी पढ़ें

'महिलाओं को देख बस नहीं रोकने पर ड्राईवर और कंडक्टर होंगे सस्पेंड', CM आतिशी का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget