एक्सप्लोरर

क्या दिल्ली की अगली सीएम बनेंगी आतिशी? सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा- 'AAP की सरकार...'

अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार जनता के लिए काम करती आई है और करती रहेगी. हम काम करने में पीछे नहीं हटेंगे.

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार (17 सितंबर) को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. इससे पहले आप में अगले सीएम को लेकर मंथन जारी है. सीएम की रेस में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत समेत कई नाम हैं, हालांकि अंतिम फैसला आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में लिया जाएगा. पीएमसी की बैठक सीएम केजरीवाल के आवास पर आज शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुई.

इसके बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे पार्टी विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में सीएम के नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी. इस बीच आतिशी से जब सीएम बनने की अटकलों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए खारिज कर दिया.

आतिशी ने क्या कहा?

आतिशी से न्यूज 18 के कार्यक्रम में सीएम चेहरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''कल हमारी विधायक दल की बैठक है. इसमें फैसला होगा. आम आदमी पार्टी की सरकार जो दिल्ली में है, उसका मुख्यमंत्री कोई भी बने, आप की सरकार जनता के लिए काम करती आई है और करती रहेगी. हम काम करने में पीछे नहीं हटेंगे.''

वहीं जब आप सांसद संदीप पाठक से सीएम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम अगले 1-2 दिन में तय हो जाएगा. विधायक दल की बैठक होगी जिसमें किसी एक का चयन किया जाएगा. अरविंद केजरीवाल को सत्ता से मोह नहीं है, उन्हें अपनी इज्जत सबसे ज्यादा प्यारी है.

अरविंद केजरीवाल का ऐलान

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी. उसके बाद उन्होंने रविवार को आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इसी दौरान इस्तीफा देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वो तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक कि जनता का फैसला नहीं आ जाता है. इसके साथ ही उन्होंने नवंबर में महाराष्ट्र के साथ दिल्ली में चुनाव कराने की अपील की.

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर AAP का चौंकाने वाला दावा, 'बीजेपी के समर्थक भी कह रहे हैं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget