एक्सप्लोरर

Delhi CM: दिल्ली में BJP विधायक दल की बैठक क्यों हुई स्थगित? आतिशी का बड़ा दावा, बोलीं- 'PM मोदी को...'

Delhi CM 2025: दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखते हैं. BJP के पास दिल्ली के लिए कोई विजन और प्लान नहीं है.

Atishi On Delhi CM Name: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के 11 दिनों बाद बुधवार को विधायक दल की बैठक होगी. बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक बैठक के दौरान अपने नेता का चयन करेंगे. इस बीच दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजों के 11 दिन बाद भी बीजेपी के पास कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है.

कालकाजी से नवनिर्वाचित विधायक और सीएम आतिशी ने आगे कहा, "सीएम का चेहरा न होने की वजह से दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक बार-बार स्थगित की जा रही है. इससे साफ है कि मोदी जी को अपने 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है."

दो दिन पहले यानी 17 फरवरी को भी आतिशी ने कहा था कि दिल्ली वालों ने उम्मीद थी कि 9 फरवरी को बीजेपी सीएम का चेहरा घोषित करेगी. दिल्ली के नए सीएम अपने सहयोगी मंत्री के साथ 10 फरवरी को शपथ लेंगे,  लेकिन जनता इंतजार करती रह गई. अभी तक बीजेपी सीएम का निर्णय नहीं ले पाई है. 

आतिशी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने 48 विधायकों में से किसी पर भरोसा नहीं है. या फिर बीजेपी के विधायक सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखते हैं. BJP के पास दिल्ली के लिए कोई विजन और प्लान नहीं है. वह सरकार नहीं चला सकते. अच्छा है, चुनाव के तुरंत बाद जनता के सामने ये बात साफ हो गई. 

खुद की चिंता करें आतिशी- हरीश खुराना 

कार्यवाहक सीएम आतिशी के आरोपों पर बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक हरीश खुराना ने पलटवार करते हुए कहा, "बीजेपी बहुत जल्द अपने सीएम का ऐलान करेगी. आतिशी खुद की और आम आदमी पार्टी की चिंता करें. आतिशी ये बताएं कि इस बार दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता कौन होगा? क्या केजरीवाल आतिशी को नेता विपक्ष बनाएंगे? हम लोग दिल्ली की जनता को एक अच्छा कैबिनेट देंगे."

प्रवेश वर्मा, शिखा राय, रेखा गुप्ता, रविंद्र इंद्रराज, दिल्ली में किसके सिर CM का ताज? फैसला आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट
दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे को लेकर एक्शन, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे को लेकर एक्शन, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड
दिल्ली में होगा भव्य दिवाली समारोह, ड्रोन शो और भजन क्लबिंग से बढ़ेगी रौनक
दिल्ली में होगा भव्य दिवाली समारोह, ड्रोन शो और भजन क्लबिंग से बढ़ेगी रौनक
33 साल बाद जंतर-मंतर रोड से बैरिकेड्स हटे, कनॉट प्लेस-संसद मार्ग जाना होगा आसान
33 साल बाद जंतर-मंतर रोड से बैरिकेड्स हटे, कनॉट प्लेस-संसद मार्ग जाना होगा आसान

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget