एक्सप्लोरर

NOIDA News: चिकन बिरयानी परोसने में हुई देरी, तीन युवकों ने की रेस्टोरेंट कर्मचारी से मारपीट, पुलिस ने खिलाई हवालात की हवा

UP News : एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने सीसीटीवी में नजर आए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

Greater NOIDA: ग्रेटर नोएडा के अंसल प्लाजा मॉल (Ansal Plaza Mall) के एक रेस्टोरेंट में ऑर्डर सर्व करने में हुई देरी के बाद तीन युवकों ने एक कर्मचारी के साथ बुरी तरह मारपीट की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीडियो में नजर आए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. तीनों गिरफ्तार युवक स्थानीय निवासी हैं. 

कहां और कब हुई घटना

यह घटना अंसल माल के ज्यूक रेस्टोरेंट में बुधवार रात हुई. बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे के करीब दादरी के कटहेरा के रहने वाले तीन युवक परवेज, मनोज व क्रिस सिंह खाना खाने रेस्टोरेंट पर पहुंचे थे. तीनों ने चिकन बिरयानी आर्डर की थी. आर्डर आने में थोड़ा विलंब होने और चिकन में मनपसंद पीस नहीं देने पर परवेज उत्तेजित हो गया. उसने आर्डर आने से पहले ही रेस्टोरेंट कर्मचारी अल्ताफ की गर्दन पकड़ कर उसको पीटना शुरू कर दिया. अल्ताफ को पीटते हुए आरोपी युवक लिफ्ट तक ले गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की. वहां और लोगों को जुटता देख तीनों युवक वहां से फरार हो गए. लेकिन यह पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज हो गई. मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

पुलिस ने क्या कार्रवाई की

वहां मौजूद भीड़ ने किसी तरह पीड़ित को आरोपित के कब्जे से मुक्त कराया. एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने सीसीटीवी में नजर आए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. तीनों आरोपी दादरी थानाक्षेत्र के कोट गांव और कटहेड़ा गांव के रहने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें

Mainpuri By-Election: अखिलेश यादव को मिलेगी परिवार से चुनौती? UP BJP अध्यक्ष मिली नेताजी की बहू, सियासी हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget