एक्सप्लोरर

Ashram Flyover: Delhi-NCR के लोगों के लिए खुशखबरी, इस दिन से खुलेगा आश्रम फ्लाईओवर, CM केजरीवाल करेंगे उद्घाटन

Ashram Flyover Inauguration Date: दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर का काम साल 2020 में शुरू हुआ था, लेकिन कुछ वजहों से इसे पूरा होने में समय लग गया. इसके बाद 15 फरवरी तक काम पूरा हो जाने की संभावना थी.

Delhi Ashram Flyover: आश्रम फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली-एनसीआर से आने-जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है. आश्रम फ्लाईओवर का काम अब पूरा हो चुका है, जिसे लोगों के आवागमन के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है. इस मौके को एक बड़े आयोजन का रूप दिया जा रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन का उदघाटन कर इसे जनता को समर्पित करेंगे.

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का काम पूरा कर लिया गया है. अब इसे अगले सप्ताह 28 फरवरी यानी मंगलवार से जनता के लिए खोल दिया जाएगा. इसके लिए एक बड़ा इवेंट आयोजित किया जा रहा है. सीएम केजरीवाल से इसके उद्घाटन के लिए गुजारिश की गई थी. सीएम ऑफिस से मुख्यमंत्री की उपलब्धता की पुष्टि मिलने के बाद 28 फरवरी के दिन तय किया गया है, जिस दिन सीएम केजरीवाल इस आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ स्थानीय विधायक और पीडब्लूडी के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे.

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिलेगी राहत

आश्रम फ्लाईओवर के खुल जाने के बाद नोएडा, साउथ और सेंट्रल दिल्ली के लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी. यह 6 लेन फ्लाईओवर नोएडा तक सिग्नल फ्री है. बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर का काम साल 2020 में शुरू हो गया था, लेकिन कुछ एक कारणों के चलते इसे पूरा होने में समय लग गया. इस साल जनवरी में विभाग ने 1.4 किलोमीटर फ्लाईओवर एक्सटेंशन पर काम शुरू कर दिया था. इसे 45 दिन में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. संभावना जताई जा रही थी कि 15 फरवरी तक ये काम पूरा हो जाएगा, लेकिन थोड़ी देरी से ही सही, लेकिन अब इसका काम पूरा हो चुका है और अगले सप्ताह से ये खुलने जा रहा है.

ये भी पढ़ें- MCD Standing Committee Election: एमसीडी में हुए हंगामे को BJP ने बताया 'AAP की गुंडागर्दी', आतिशी पर लगाया हमले कराने का आरोप

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget