एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: दिल्ली के CM केजरीवाल ने पंजाब में डाला डेरा, 10 दिन किसी से नहीं करेंगे संपर्क, जानें वजह

Arvind Kejriwal Vipassana: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बुधवार शाम को हेलीकॉप्टर से पंजाब रवाना हो गए. वे 10 दिनों तक पंजाब में ही रहने वाले हैं. 10 दिनों तक वो किसी से कोई संपर्क नहीं करने वाले हैं.

Delhi: दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Policy Case) में कथित घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से समन जारी किए जाने के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) विपश्यना केंद्र पहुंच गए हैं. वे वहां 10 दिनों तक विपश्यना योग सत्र में भाग लेंगे. इस दौरान वे किसी के भी संपर्क में नहीं रहेंगे. ईडी ने 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री को जांच में शामिल होने के लिए 21 दिसम्बर को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था. 

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के लिए अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा 19 दिसंबर के बजाय 20 को विपश्यना केंद्र के लिए रवाना होने वाले सीएम केजरीवाल ने ईडी की नोटिस को तरजीह नहीं दी. एक दिन पहले वे दिल्ली से 10 दिवसीय विपश्यना योग सत्र के लिए चार्टेड प्लेन से रवाना हो गए. बताया जा रहा है कि वे 10 दिनों तक अज्ञातवास में रहेंगे. लेकिन, इस बात के पक्के सबूत हैं कि सीएम केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर से 12 किलोमीटर दूर आनंदगढ़ गांव स्थित विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में साधना के लिए पहुंच गए हैं.

सीएम मान भी थे साथ

दिल्ली से चार्टेड प्लेन से रवाना हिट समय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके साथ थे. दिल्ली से वे बुधवार की शाम 4 बजे जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे हेलीकॉप्टर से विपश्यना केंद्र के निकट चौहाल गए. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी रात में वहीं विश्राम किया, जबकि सीएम विपश्यना केंद्र चले गए.

10 दिनों तक किसी से नहीं करेंगे कोई संपर्क

मुख्यमंत्री वहां वह दस दिन तक रहेंगे. इस दौरान वे किसी से नहीं मिलेंगे. पहाड़ों की गोद में बसे विपश्यना केंद्र के आसपास सुरक्षा के लिए 500 से भी अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखेंगे. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और गांव वालों को पहचान-पत्र देख कर आने-जाने दिया जा रहा है. गांव के सरपंच सवल सिंह ने बताया कि उन्हें मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आने की सूचना मिली थी. उनके कार्यक्रम को देखते हुए मजदूरों को बुला कर विपश्यना केंद्र के आसपास की सफाई करवाई गई.

पहले समन पर केजरीवाल ने कही थी ये बात

बता दें कि, ईडी ने सोमवार को केजरीवाल को पूछताछ के लिए दूसरी बार समन जारी किया था. इससे पहले दो नवंबर को ईडी ने सीएम को तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे. उस समय उन्होंने दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्तता का हवाला दे कर ईडी के सामने पेश होने में असमर्थता जताई थी. वहीं इस बार वे विपश्यना केंद्र में जाने के तय कार्यक्रम को ज्यादा तरजीह देते नजर आए. बताया जा रहा है कि, केजरीवाल अपने वकीलों की माध्यम से उस नोटिस का जवाब भेजेंगे. बताते चलें कि इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 10 माह से जेल में हैं, वहीं आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी पिछले चार अक्टूबर से तिहाड़ जेल में बंद हैं.

जांच को टालने की कोशिश- बीजेपी

केजरीवाल के ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए न जाकर विपश्यना केंद्र चले जाने पर बीजेपी ने उनपर जमकर हमला बोला है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल के विपश्यना केंद्र जाने से साफ हो गया है कि वह जांच से बच रहे हैं. वह जितना संभव हो सके जांच को टालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दिल्लीवासी अब अच्छी तरह से समझ गए हैं कि आप सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.

यह भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Case: ED के सामने आज पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल, इस बार भी समन को बताया गैर कानूनी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget