एक्सप्लोरर

Delhi Politics: दुश्मन से दोस्त बनते ही अरविंद केजरीवाल ने दी मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई, वायरल रहा ट्वीट

Arvind Kejriwal Greets Mallikarjun Kharge: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके 82वें जन्मदिन की बधाई देकर बड़े सियासी संकेत दिए. 

Delhi News: कहते हैं न कि राजनीति के मैदान में कभी कोई न तो किसी का स्थायी दुश्मन होता है, और न ही स्थायी दोस्त. सियासी समीकरण और माहौल, दोस्त या दुश्मन तय करते हैं. ऐसा ही नजारा पिछले कुछ दिनों से भारतीय राजनीति में फिर से दिखाई दे रहा है. लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को ध्यान में रखते हुए एक तरफ 26 विपक्षी पार्टियों ने मिलकर इंडिया (INDIA) नाम से नया गठबंधन बनाया है, तो दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने 38 पार्टियों को एकजुट कर एनडीए (NDA) को नये सिरे से पुनर्गठित किया है. वहीं आधे दर्जन के करीब प्रमुख सियासी पार्टियों ने अभी तक न तो किसी को दोस्त माना है, न ही दुश्मन बताया है. 

इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Mallikarjun Kharge) ने एक ट्वीट कर साफ कर दिया है कि अभी तक दुश्मन नंबर एक की श्रेणी में चर्चित सियासी दल यानी कांग्रेस अब उनका दोस्त नंबर वन बन गया है. दरअसल, आज मल्लिाकर्जुन खरगे का जन्मदिन है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज 81 साल के हो गए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ट्वीट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही आप और कांग्रेस के बीच की नई-नई दोस्ती को आगे भी मजबूती से जारी रखने के संकेत दिए हैं. अपने ट्वीट में दिल्ली के सीएम ने खरगे के लिए लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना भी की है. 

BJP की बढ़ाई की टेंशन

सीएम अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट से यह तय हो गया है कि एक दशक पहले अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी को भारतीय राजनीति में कांग्रेस के रूप में एक बड़ा सहयोगी मिल गया है. इतना ही नहीं, अभी तक भारतीय राजनीति में अलग-थलग पड़े आप को विपक्षी दलों के सबसे बड़े सियासी मंच के जरिए पार्टी की राजनीति को आगे बढ़ाने का मौका मिल गया है. संभवत: इस बात को ध्यान में रखते हुए अरविंद केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन को जन्मदिन की बधाई देकर साफ कर दिया है कि हमारी ये दोस्ती लंबी चलेगी और दोनों मिलकर केंद्र की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने का काम करेंगे. 

अब विपक्षी एकता पर देंगे जोर

बता दें कि कांग्रेस और आप के बीच नई दोस्ती का मार्ग उस समय प्रशस्त हुआ, जब 11 मई को दिल्ली में अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को केंद्र सरकार ने 19 मई को एक अध्यादेश लाकर पलट दिया. उसके बाद से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल विपक्षी एकता की मुहिम पर हैं. उनका कहना है कि अध्यादेश गैर संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है. यह केवल दिल्ली के लिए नहीं है. सत्ताधारी पार्टी आने वाले समय में अध्यादेश का इस्तेमाल किसी भी गैर बीजेपी शासित राज्यों में कर सकती है. दिल्ली में तो मोदी सरकार ने पहला प्रयोग किया है. इसके विरोध में विपक्षी एकता को बढ़ावा देने के लिए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कई राज्यों का दौरा किया और विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की. वह विपक्षी एकता के नाम पर पटना में आयोजित विपक्षी पार्टियों की बैठक में भी शामिल हुए थे. 

INDIA के मंच से करेंगे AAP की राजनीति

दूसरी तरफ उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात के लिए समय मांगा था. हालांकि, उनकी मुलाकात तो अभी अलग से नहीं हो पाई, लेकिन कांग्रेस ने अध्यादेश पर आप सरकार को समर्थन देने का वायदा किया है. कांग्रेस के इस बदले रुख के बाद आप प्रमुख विपक्षी एकता को लेकर बेंगलुरु में आयोजित दूसरी बैठक में शामिल हुए. बैठक के दौरान सीएम केजरीवाल को कांग्रेस के नेताओं ने सीएम ममता बनर्जी के बाद सबसे ज्यादा तवज्जो दी. उसके बाद से आप ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे. साथ ही विपक्षी एकता की मुहिम को भी आगे बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया. साफ है कि आप प्रमुख विपक्षी पार्टियों का मंच इंडिया के जरिए वह पार्टी की राजनीति को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे.
 
यह भी पढ़ें: Manipur Violence: 'घंटों मन की बात करने वाले PM जलते मणिपुर पर सिर्फ 36 सेकेंड बोले', सत्यपाल मलिक ने केंद्र पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget