एक्सप्लोरर

CM पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल, LG से मांगा मिलने का समय

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को उपराज्यपाल दफ्तर से मिलने का समय मिल गया है. उन्होंने रविवार (15 सितंबर) को घोषणा करते हुए कहा था कि वह दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.

CM Arvind Kejriwal News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात का समय मांगा है. सीएम केजरीवाल कल सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. सीएम केजरीवाल ने पहले ही इस्तीफे का ऐलान कर दिया था. कल ही नए सीएम के नाम का भी ऐलान हो सकता है. सीएम केजरीवाल को मंगलवार (17 सितंबर) को शाम 4:30 बजे का टाइम उपराज्यपाल दफ्तर से दिया गया है.

दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, इसको लेकर कई नामों की चर्चा हो रही है. आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राघव चड्ढा के नाम रेस में माने जा रहे हैं. हालांकि, अभी तक कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को अपने इस्तीफे के संबंध में घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि वह दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. रविवार (15 सितंबर) को आप के दफ्तर में अपने संबोधन के दौरान ही उन्होंने कहा था कि वो अब जनता की अदालत में जाएंगे.

आपका हर वोट मेरी ईमानदारी का प्रमाण पत्र- सीएम केजरीवाल

रविवार को सीएम केजरीवाल ने कहा था, "मैं दो दिन बाद इस्तीफा दे दूंगा और लोगों से पूछूंगा कि क्या मैं ईमानदार हूं. मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि अगर आपको लगता है कि केजरीवाल ईमानदार हैं तो मुझे वोट दें. अगर आपको लगता है कि केजरीवाल दोषी है तो मुझे वोट न दें. आपका हर वोट मेरी ईमानदारी का प्रमाण पत्र होगा."

अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा था कि मैं दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठूंगा, जब लोग मुझे ईमानदारी का प्रमाणपत्र देंगे. जेल से बाहर आने के बाद अग्निपरीक्षा देना चाहता हूं.

दिल्ली में कब है विधानसभा चुनाव?

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और चुनाव फरवरी की शुरुआत में होने की उम्मीद है. हालांकि अरविंद केजरीवाल, आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के कई दूसरे नेता ये चाहते हैं कि दिल्ली में समय से पहले विधानसभा के चुनाव कराए जाएं.

ये भी पढ़ें:

'मैंने ही पहले ही कहा था कि...', अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान पर क्या बोले अन्ना हजारे?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget