एक्सप्लोरर
'अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश हो रही', सीएम आतिशी और भगवंत मान का CEC को पत्र
Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है.

सीएम आतिशी और सीएम भगवंत मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Source : X/@BhagwantMann
Arvind Kejriwal Security Controversy: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब पुलिस की सुरक्षा पुनः बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है.
सीएम आतिशी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश हो रही है और उन्हें बीजेपी व गृहमंत्री अमित शाह से खतरा है. अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस अहम भूमिका निभा रही थी, लेकिन बीजेपी ने साजिश रचकर चुनाव से ठीक पहले यह सुरक्षा हटा दी.
उन्होंने कहा कि अभी तक अरविंद केजरीवाल पर जितने भी हमले हुए हैं, उनमें हमलावर बीजेपी के कार्यकर्ता निकले हैं और पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की. सीएम आतिशी ने कहा कि बीजेपी द्वारा अरविंद केजरीवाल पर हमले करवाने से दिल्ली की जनता का उनके प्रति प्यार और विश्वास और अधिक बढ़ रहा है.
'केजरीवाल को जान से मारने की रची जा रही है साजिश'
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पंजाब पुलिस की सुरक्षा केंद्र सरकार के आदेश पर हटाए जाने को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता की. सीएम आतिशी ने कहा, ''इस समय अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है. इस साजिश में दो प्रमुख पक्ष शामिल हैं.

पहला पक्ष बीजेपी के कार्यकर्ता हैं, जो अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर हमला करते हैं. वे पत्थर फेंकते हैं, डंडों से हमला करते हैं और स्पिरिट का स्प्रे करने जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. दूसरा पक्ष साजिशकर्ता बीजेपी और गृहमंत्री अमित शाह के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस है.''
'एक के बाद एक अरविंद केजरीवाल पर हमले हो रहे हैं'
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, ''बीजेपी और दिल्ली पुलिस की इस जुगलबंदी से अरविंद केजरीवाल की जान लेने की साजिश हो रही है. हम लगातार देख रहे हैं कि एक के बाद एक अरविंद केजरीवाल पर हमले हो रहे हैं. 24 अक्टूबर को विकासपुरी में दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ. जब सोशल मीडिया पर जांच की गई तो हमलावर बीजेपी का कार्यकर्ता निकला. क्योंकि बीजेपी का कार्यकर्ता था, इसलिए दिल्ली पुलिस के साथ जुगलबंदी फिर से सामने आई और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.''
केजरीवाल की सुरक्षा करने की कोई कोशिश नहीं की'
उन्होंने आगे कहा कि ये घटनाएं बताती हैं कि अरविंद केजरीवाल को किन गंभीर खतरों का सामना करना पड़ा है. यह बहुत ही चौंकाने वाली बात है कि इन सभी घटनाओं के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान वहां मौजूद थे. वे सिर्फ मूक दर्शक बने रहे और अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा करने की कोई कोशिश नहीं की. अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में एक अहम और विश्वसनीय हिस्सा पंजाब पुलिस को बिना किसी सलाह या कारण के अचानक हटा लिया गया है.

'बिना किसी कारण के केजरीवाल की जान खतरे में डाला जा रहा है'
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि यह लापरवाह और राजनीतिक रूप से प्रेरित फैसला अरविंद केजरीवाल को पूरी तरह से दिल्ली पुलिस पर निर्भर छोड़ रहा है, जो सीधे केंद्र में बीजेपी की सरकार द्वारा नियंत्रित है. अरविंद केजरीवाल बीजेपी की केंद्रीय सत्ता को चुनौती देने वाले सबसे प्रमुख विपक्षी नेता हैं. जब उनकी सुरक्षा पूरी तरह से बीजेपी द्वारा नियंत्रित पुलिस के हाथों में छोड़ दी जाती है, तो उनकी जान को बिना किसी कारण के खतरे में डाला जा रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि हमें गहरी चिंता है कि इस तरह का जानबूझकर किया गया कदम किसी अनहोनी घटना को जन्म दे सकता है, जिसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं. बार-बार हो रहे हमले, दिल्ली पुलिस की खुली लापरवाही और पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटाए जाने से साफ दिखता है कि यह एक सोची-समझी कोशिश है, जो अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए की जा रही है. यह सिर्फ उनके जीवन के लिए खतरा नहीं है बल्कि सीधे लोकतंत्र पर हमला है.

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को ऐसे पुलिस बल के हाथों में नहीं छोड़ा जा सकता, जो स्पष्ट रूप से प्रभावित और पक्षपाती है. हमें विश्वास है कि चुनाव आयोग इस मौके पर अपनी ज़िम्मेदारी निभाएगा और अरविंद केजरीवाल को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए तुरंत और ठोस कदम उठाएगा ताकि लोकतंत्र के सिद्धांतों की रक्षा हो सके.
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
दिल्ली NCR
दिल्ली NCR
दिल्ली NCR
दिल्ली NCR