एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में कंस्ट्रक्शन के काम बंद, सभी मजदूरों के खाते में इतने रुपये भेजेगी केजरीवाल सरकार

Delhi Construction Work: प्रदूषण के स्तर के चलते दिल्ली में एक बार फिर से कंस्ट्रक्शन के काम पर रोक लगा दी गई है. इस स्थिति में मजदूरों को को परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली सरकार ने अहम फैसला किया है.

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए एक बार फिर से निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है. ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा असर मजदूरों पर होता है. मजदूरों की परेशानी कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने स्तर पर प्रदूषण को कम करने के लिए कई कदम उठा रही है. कंस्ट्रक्शन के काम बंद होने पर सभी मजदूरों के खातें में 5-5 हजार रुपए दिए जा रहे हैं. कई निर्माण स्थल ऐसे हैं जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है तो वहां कैंप लगा कर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा.

दिल्ली के सीएम ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट का आदेश सिर माथे पर रखकर दिल्ली सरकार अपने स्तर पर कई कदम उठा रही है. प्रदूषण को कम करने के लिए जो हमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश मिले हैं और सलाह मिलती है सारे कदम पर अमल कर रहे हैं. यह बहुत अच्छा है. प्रदूषण की वजह से कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी रोक लगी हुई है. आज ही मैंने आदेश दिए हैं कि जो-जो कंस्ट्रक्शन वर्कर हैं पूरे दिल्ली के अंदर उन सभी को पांच हज़ार रुपए तुरंत उनके खाते में डलवा रहे हैं और उनका मिनिमम वेज के हिसाब से जितना नुकसान हुआ है उसकी हम भरपाई करेंगे. बड़े स्तर के ऊपर कई सारे कंस्ट्रक्शन वर्कर ऐसे हैं जिनकी रजिस्ट्रेशन नहीं हुई है. कंस्ट्रक्शन साइट पर हम कैंप लगाकर उनका रजिस्ट्रेशन भी करेंगे." आम आदमी पार्टी की अखिलेश यादव के साथ मुलाकात पर उन्होंने कहा कि वो मुलाकात एक महज उत्तर प्रदेश की राजनीति के दो लोगों के बीच एक मुलाकात थी और बस इतना ही है.

वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले 3-4 दिनों से प्रदूषण का स्तर कम हो रहा था, लेकिन आज फिर से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दिख रही है. इसके मद्देनजर आज से कंस्ट्रक्शन का काम रोका जा रहा है. साथ ही मजदूरों को आर्थिक मदद दी जाएगी. इसके लिए एक रूपरेखा तैयार की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकारी कॉलोनियों से प्राइवेट बसें चलाई जाएंगी. पास के मेट्रो स्टेशन से शटल बस सर्विस शुरू होगी, जिससे लोग मेट्रो से आएं और आसानी से दफ्तर पहुंचें. उनकी कॉलोनियों से भी बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे लोग अपने निजी वाहन से ना आएं.

गौरतलब है कि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर एक फिर बढ़ गया. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज यानी 25 नवंबर को 383 दर्ज किया गया और बहुत खराब श्रेणी में है, जबकि 2.5पीएम मानक 262.51 है. नोएडा की वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बहुत खराब है और 326 रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 309 है. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

Delhi News: तो इस वजह से दिल्ली सरकार ने बंदरों की नसबंदी की योजना वापस ली

Delhi News: दिल्ली में कोरोना वायरस के 35 नए मामले, संक्रमण दर 0.6 प्रतिशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Embed widget