एक्सप्लोरर

रेखा गुप्ता के सीएम चुने जाने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, 'मैं उम्मीद करता हूं कि...'

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनने जा रही हैं. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. उन्हें पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है.

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी की नेता रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि अच्छे कामों में वो सहयोग करेंगे. 

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बहुत बहुत बधाई. मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली की जनता को किए गए सारे वादे वे पूरे करेंगी. दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे.''

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को बड़ा झटका लगा और बीजेपी ने जीत दर्ज की. 70 में से 48 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की. वहीं आप को 22 सीटें मिली.

आतिशी ने क्या कहा?

कार्यवाहक सीएम आतिशी ने भी रेखा गुप्ता को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई. यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी. मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालो को किए गए वादे पूरे होंगे. दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा.''

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग से विधायक हैं. वो पहली बार विधायक बनी हैं. उन्हें पिछले दो चुनावों में हार मिली थी. गुप्ता आरएसएस कार्यकर्ता हैं. वो पार्षद भी रह चुकी हैं और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. वो बुधवार (20 फरवरी) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. 

दिल्ली सीएम की रेस में रेखा गुप्ता के सामने क्यों पिछड़े BJP के प्रवेश वर्मा? समझें फैक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke News: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सघन चेकिंग, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच हर संदिग्ध गाड़ी चेक कर रही पुलिस
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सघन चेकिंग, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच हर संदिग्ध गाड़ी चेक कर रही पुलिस
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget