एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल या प्रवेश वर्मा, कौन हैं ज्यादा अमीर? चुनावी हलफनामे से हुआ खुलासा

Parvesh Verma Net Worth: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दर्ज किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा आप उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल से ज्यादा अमीर हैं.

Arvind Kejriwal Net Worth: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार प्रवेश वर्मा और आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं. नामांकन पत्र के साथ दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी जमा किया है.

चुनावी हलफनामे के अनुसार, नई दिल्ली बीजेपी कैंडिडेट प्रवेश वर्मा की आय चार साल में कई गुना बढ़ी है. साल 2019-20 में आयकर रिटर्न में प्रवेश वर्मा ने 92 लाख 94 हजार 980 रुपये की आय दिखाई थी, जो अब बढ़ कर 19 करोड़ 68 लाख 34 हजार 100 रुपये हो गई है. वहीं, प्रवेश वर्मा की पत्नी की आय भी बढ़ी है. साल 2019-20 में स्वाति सिंह वर्मा ने आयकर रिटर्न में 5 लाख 35 हजार 570 रुपये दिखाई थी, जो साल 2023-24 में बढ़कर 91 लाख 99 हजार 560 रुपये हो गई है.

प्रवेश वर्मा के पास 90 करोड़ की कुल संपत्ति
प्रवेश वर्मा ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास 2 लाख 20 हजार रुपये कैश है. वहीं, उनके बैंक खाते में एक करोड़ 28 लाख एक हजार 267 रुपये हैं. सभी निवेश और बॉन्ड मिलाकर चल संपत्ति 77 करोड़ 89 लाख 34 हजार 554 रुपये है. इसके अलावा, कृषि और व्यावसायिक भूमि मिलाकर चल संपत्ति कुल 12 करोड़ 19 लाख रुपये है. यानी उनकी कुल संपत्ति 90 करोड़ रुपये की है.

वहीं, प्रवेश वर्मा की पत्नी के पास 17 करोड़ 53 लाख 60 हजार 937 रुपये की चल संपत्ति है. अचल संपत्ति का ब्योरा भी दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि उनके पास 6 करोड़ 91 लाख की जमीन है. यानी प्रवेश वर्मा की पत्नी की कुल संपत्ति 24 करोड़ से ज्यादा है. 

प्रवेश वर्मा पर 62 करोड़ का लोन
चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रवेश वर्मा पर कुल 62 करोड़ 82 लाख 95 हजार 730 रुपये का लोन है. वहीं, उनकी पत्नी स्वाति सिंह के ऊपर 11 करोजड 44 लाख 68 हजार 884 रुपये का लोन है. 

अरविंद केजरीवाल की संपत्ति
अरविंद केजरीवाल के पास कुल चल संपत्ति 3.46 लाख रुपये है. साथ ही, अचल संपत्ति 1 करोड़ 70 लाख रुपये है. यानी अरविंद केजरीवाल की कुल संपत्ति 1 करोड़ 73 लाख 46 हजार 848 रुपये है. उनकी पत्नी के पास भी एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. 
अरविंद केजरीवाल के पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है. उनके पास 50 हजार रुपये कैश हैं. हलफनामे के मुताबिक, उनकी पत्नी के बार एक मारुति बलेनो कार है.

हलफनामे के मुताबिक, 2023-24 में अरविंद केजरीवाल की आय 7 लाख 21 हजार 530 रुपये रही. 2022-23 में उनकी आय 1 लाख 67 हजार 66 रुपये थी. 2021-22 में कुल आय 1 लाख 62 हजार 976 रुपये रही. 2020-21 में उनकी आय 44 लाख 90 हजार 640 रुपये थी. 2019-20 में आय 1 लाख 57 हजार 823 रुपये थी.

यह भी पढ़ें: 15 करोड़ की संपत्ति, 4 कार और सोना... CM आतिशी से कितने अमीर हैं रमेश बिधूड़ी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget